भिंड में किसान की गोली मारकर हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश

Edited By meena, Updated: 14 Jan, 2026 03:51 PM

a farmer was shot dead in bhind his blood soaked body was found in the fields

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में खेतों पर बने ट्यूबवैल पर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौ थाना क्षेत्र के ग्राम...

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में खेतों पर बने ट्यूबवैल पर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौ थाना क्षेत्र के ग्राम सौरा में कल देर रात हुए इस मामले में मृतक के भाई से आरोपियों की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों ने मृतक के 11 वर्षीय बेटे पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मालनपुर निवासी दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय राजकुमार गुर्जर अपने परिवार के साथ गांव के बाहर खेत पर बने मकान में रहता था। घटना के समय वह अपने 11 वर्षीय बेटे शिवम के साथ खेत पर ही था। देर रात मालनपुर निवासी रूपसिंह धोबी और लक्ष्मण सिंह धोबी वहां पहुंचे और घर पर हमला बोल दिया। दोनों ने राजकुमार को गालियां दीं। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे बारी-बारी से दो गोलियां मार दीं। घटना के दौरान राजकुमार का 11 साल का बेटा शिवम भी वहीं मौजूद था। जब बेटे ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके सिर में डंडा मारकर जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को रात में ही मौ कस्बे के पीएम हाउस में रखवाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक राजकुमार का भाई रामवीर सिंह गुर्जर एक मामले में सेंट्रल जेल ग्वालियर में बंद था। जेल में ही उसकी दोस्ती आरोपी रूप सिंह धोबी से हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय तक दोस्ताना रहा, लेकिन बाद में किसी बात पर विवाद हो गया। बताया जाता है कि रात के समय आरोपी रूप सिंह और लक्ष्मण सिंह, रामवीर सिंह की तलाश में ही सौरा गांव पहुंचे थे। रामवीर के नहीं मिलने पर उनकी बहस उसके भाई राजकुमार गुर्जर से हुई और इसी रंजिश के चलते उन्होंने राजकुमार गुर्जर को गोली मार दी।

मौ थाना प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा ने आज बताया कि घटना की जानकारी लगते ही पुलिस देर रात घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव जप्त कर आज उसका अंतिम परीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया। दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी मालनपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!