MP की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP, केजरीवाल बोले- बेचने-खरीदने का काम खत्म, जनता के पास अब तीसरा विकल्प

Edited By meena, Updated: 18 Mar, 2023 01:10 PM

aap will contest on all seats in mp

मंगलवार को भोपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

भोपाल (विवान तिवारी) : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। दिल्ली के सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भोपाल पहुंचे हैं। मंगलवार को भोपाल में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम केजरीवाल ने मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों के लिए अब आम आदमी पार्टी विकल्प बनेगी।
 

सीएम केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब मध्य प्रदेश में बेचने और खरीदने का काम खत्म क्योंकि अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी आ रही है। कांग्रेस के विधायकों को BJP खरीदती है। संविधान को कांग्रेस और बीजेपी ने मजाक बना दिया है। पूरा मध्य प्रदेश बदलाव चाहता है लेकिन व्यवस्था और मजबूरी थी। जनता के पास दूसरा विकल्प ही नहीं था। अब मध्य प्रदेश की जनता के पास विकल्प है। अब मध्यप्रदेश को भी बदलेंगे जैसे दिल्ली को ठीक किया, पंजाब को ठीक किया, अब मध्यप्रदेश को ठीक करेंगे। मध्य प्रदेश का एक एक वोटर बेबस हो गया एक एक वासी बेबस हो गया। मगर अब नहीं होगा, इस बार झाड़ू चलेगी।
 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में क्रांति आ रही है, पंजाब में क्रांति आ रही है। एमपी में भी एक मौका दो। दिल्ली के अंदर में गली-गली मोहल्ला क्लिनिक और मुफ्त इलाज किया जा रहा है। पंजाब में भगवंत मान ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ दिया। सबका इलाज मुफ्त कर देंगे। पंजाब में एमएसपी की शुरुआत की गई है। 5 साल में 12 लाख सरकारी नौकरियां देने की बात कही है। रोजगार नहीं दे सकते तो डंडो क्यों बरसाते हो? दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया। एमपी के युवाओं से अपील है मुझे एक मौका दो। पंजाब में 25 हजार कच्चे कर्मचारी पक्के हुए।  
https://www.kooapp.com/koo/AAPMadhyaPradesh/e6b62801-d351-4b7e-a23c-150f8b708377

हम काम की राजनिति करते हैं। केजरीवाल के काम के आगे इनकी राजनीति नहीं चलेगी। 2027 में गुजरात में हमारी सरकारी बनेगी। देश में सरकारी अस्पताल की दुर्द्शा हो चुकी है। देश के प्रधानमंत्री पढ़े लिखे होने चाहिए। अगर पीएम पढ़े लिखे होते तो उन्हें पता होता कि देश के लिए शिक्षा कितनी जरुरी है।

वहीं पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि सतेंद्र जैन को पीएम मोदी ने जेल में डलवा दिया। एमपी में व्यापक घोटला है 45 से ज्यादा लोग मर गए इस घोटाले में पीएम ने किसी को जेल नहीं भेजा। व्यापम घोटाला नहीं दिखा सारी पार्टी हमारे पीछे पड़ी है लेकिन जनता हमारे साथ है। आप की सरकार जरुरी बनेगी।

पंजाब के सीएम भगवंत भी केजरीवाल के साथ भोपाल पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने 20 साल प्रदेश में राज किया है, लेकिन अब आप जनता के लिए विकल्प बनेगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि आम चुनाव में बीजेपी को बड़ी समस्या होने वाली है। मोदी जी आम आदमी पार्टी से डरते हैं।

Related Story

Punjab Kesari MP ads
India

248/10

49.1

Australia

269/10

49.0

Australia win by 21 runs

RR 5.05
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!