धीरेंद्र शास्त्री के पर टिप्पणी के विरोध में फूटा सर्व सनातनी हिंदू संगठन का गुस्सा, जलाया दामोदर का पुतला, की FIR की मांग

Edited By meena, Updated: 05 Nov, 2025 05:53 PM

all sanatani hindu organizations burned an effigy of damodar and demanded that a

मध्य प्रदेश के डबरा में दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आज़ाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव...

डबरा (भरत रावत) : मध्य प्रदेश के डबरा में दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आज़ाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव द्वारा संत रामभद्राचार्य, प्रदीप मिश्रा, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और दंदरौआ धाम के रामदास महाराज पर दिए गए विवादित बयान को लेकर मामला गर्मा गया है।

ये है दामोदर सिंह यादव का बयान

 

PunjabKesari

डबरा के सर्व सनातनी हिंदू संगठन ने दामोदर सिंह यादव के खिलाफ कड़ी नाराज़गी जताते हुए सिटी थाना और SDM कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। संगठन के सदस्यों ने शहर में दामोदर यादव का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

PunjabKesari

संगठन का कहना है कि दामोदर यादव ने हमारे पूज्य संतों और गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सर्व सनातनी हिंदू संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के भीतर प्रशासन द्वारा FIR दर्ज नहीं की जाती, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!