Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2021 07:37 PM
भोपाल की रहने वाली महिला खिलाड़ी की हरियाणा के रोहतक में गला रेतकर सनसनीखेज हत्या कर दी गई। महिला की जेब से निकली पार्किंग स्लिप और होटल के बिल से शव की शिनाख्त हुई। महिला दिव्या कीर्तने वेटलिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी। हत्याकांड के बाद...
भोपाल(इजहार हसन खान): भोपाल की रहने वाली महिला खिलाड़ी की हरियाणा के रोहतक में गला रेतकर सनसनीखेज हत्या कर दी गई। महिला की जेब से निकली पार्किंग स्लिप और होटल के बिल से शव की शिनाख्त हुई। महिला दिव्या कीर्तने वेटलिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी।
जानकारी के मुताबिक, भोपाल के बागसेवनिया इलाके में रहती थी और बतौर वेटलिफ्टर महिला राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी थी, जिसका शव दो दिन पहले रोहतक किलोई-धामड़ गांव के पास से गुजरने वाली नहर की पटरी पर मिला। उसकी गला रेत कर हत्या कर दी गई। यहीं नही महिला खिलाड़ी के शव को जलाने की भी कोशिश की गई।
हत्याकांड के बाद रोहतक पुलिस ने भोपाल पहुंचकर गोविंदपुरा और हबीबगंज पुलिस से संपर्क किया। बताया जा रहा है कि मृतक खिलाड़ी ने करीब दो साल पहले एक कोच पर रेप का मामला भी दर्ज करवा रखा है, फिलहाल महिला खिलाड़ी का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों ने रोहतक में ही अंतिम संस्कार कर दिया है।
गौरतलब है कि महिला खिलाड़ी भोपाल के एक स्कूल में पीटीआई के पद पर पदस्थ थी। वह रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम में भी अकसर प्रैक्टिस के लिए जाती थी। वह दो दिन पहले ही रोहतक गई थी। जहां रोहतक के किसी व्यक्ति के साथ रिलेशन भी बात सामने आई है।