ऑस्ट्रेलिया के बाद MP में 'अजूबा', बिना हाथ पैरों की बच्ची ने लिया जन्म

Edited By meena, Updated: 27 Jun, 2020 10:48 AM

born in madhya pradesh a baby girl without arms and legs

विदिशा जिले के सिरोंज के सांकला गांव मेंं जन्मी बच्ची इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बच्ची के न तो हाथ है और न ही पैर। इसका जन्म सिर्फ सिर और धड़ के साथ हुआ है। खास बात यह है कि वह पूरी तरह स्वस्थ है। सिरोंज के राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय...

सिरोंज(रज़ी खान): विदिशा जिले के सिरोंज के सांकला गांव मेंं जन्मी बच्ची इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस बच्ची के न तो हाथ है और न ही पैर। इसका जन्म सिर्फ सिर और धड़ के साथ हुआ है। खास बात यह है कि वह पूरी तरह स्वस्थ है। सिरोंज के राजीव गांधी स्मृति चिकित्सालय के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेश अग्रवाल ने कहा- ‘ये जन्मजात विकृति है। लाखों मामलों में इस तरह की स्थिति बनती है। बहरहारल बच्ची के जन्म के बाद से ही फ़ोटो वायरल होना शुरू हो गया जिसे कोई बीमारी की शक्ल में देख रहा है तो कोई भगवान का अवतार भी मान रहा है।

PunjabKesari

भोपाल के सीएमएचओ और शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभाकर तिवारी के अनुसार, ये उनके करियर का अपने आप में पहला मामला है। ये विकृति है जो कि ट्रेट अमेलिया बीमारी के कारण हो सकती है। ये जेनेटिक है, जो परिवार के किसी सदस्य के जीन में दबी होगी। वही बच्ची के पिता का कहना है कि मां की हालात ठीक होते ही डॉक्टर के पास ले जाएंगे।

PunjabKesari

आपको बता दें कि 4 दिसंबर 1982 को ऑस्ट्रेलिया में जन्मे 'निक' भी जन्म से ही कुछ ऐसे थे। उनके भी दोनों हाथ और पैर नहीं थे। पैर की जगह पर एक छोटा-सा पंजा था। लेकिन निक की फैमिली ने उन्हें पूरा स्पोर्ट किया। निक ने आम जिंदगी जी और फुटबॉल, गोल्फ,स्वीमिंग और सर्फिंग सीखी। इसके साथ साथ उन्होंने एक मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर अपना करियर शुरू किया और ‘एटिट्यूड इज एटिट्यूड’ नाम से कंपनी बनाई। जिंदगी से कभी हार न मानते हुए दुनिया के 44 से ज्यादा देशों की यात्रा की है और दुनिया के सामने बिना हाथ पैर के भी जिंदगी को हंसी खुशी जिया जा सकता है की मिसाल पेश की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!