कांग्रेस विधायक ने प्रज्ञा ठाकुर को दी धमकी, बोले- यहां आई तो जिंदा जला देंगे

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2019 01:17 PM

conflicting statement of congress mla

सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बयान पर उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस में इस बयान को लेकर काफी रोष है...

राजगढ़(तनवीर वारसी): सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त बयान पर उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस में इस बयान को लेकर काफी रोष है। मध्यप्रदेश में सांसद प्रज्ञा के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। विपक्ष ने पीएम मोदी से प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच राजगढ़ विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने देने का बड़ा बयान दिया है।

PunjabKesari

साध्वी प्रज्ञा को जिंदा जला देंगे- कांग्रेस विधायक
राजगढ़ जिले के ब्यावरा कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के नेतृत्व में गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पुतला जलाकर रोष प्रकट किया जा रहा था। इस दौरान गोवर्धन दांगी ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि 'प्रज्ञा सिंह ठाकुर यहां आईं तो ज़िंदा जला देंगे'। इस दौरान विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला भी जलाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।


ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि 'महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। उनके हत्यारे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला ही नहीं अगर वह खुद यहां आई तो उसे भी पुतले के साथ-साथ जला देंगे। 


PunjabKesari

लोकसभा में मांगी माफी
बता दें कि, लोकसभा में सांसद साध्वी प्रज्ञा ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे को देशभक्त कहा था। इस बयान के बाद कांग्रेस ने साध्वी के खिलाफ काफी प्रदर्शन किया था। वही भाजपा ने उन्हें केंद्रीय डिफेंस कमेटी से बाहर कर दिया था और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें तलब किया। इसके बाद आज शुक्रवार को लोकसभा सदन में प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान पर माफी मांग ली है और कहा कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। मैं भी महात्मा गांधी का सम्मान करती हूं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!