MP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले लगा कांग्रेस को बड़ा झटका, ग्वालियर में इस नेता को सिंधिया ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Feb, 2024 10:40 AM

congress leader ajay pal joins bjp in gwalior

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। ग्वालियर जिले में अशोकनगर से यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष और गुना सांसद के पी यादव के भाई अजय पाल यादव और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अजय पाल यादव को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। भाजपा में शामिल होने के बाद अजय पाल यादव ने कहा कि कांग्रेस में आम कार्यकर्ता का सम्मान नहीं हो रहा है।


अजय पाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश का विकास कर रही है। दरअसल आपको बता दें की दिसंबर 2022 में अजय पाल यादव ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी के सामने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। अजय पाल यादव ने कहा कि कांग्रेस व्यक्तिगत और अपने लोगों की पार्टी है।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा अजय पाल से बहुत पुराना पारिवारिक रिश्ता है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि कांग्रेस के पास ना कोई सोच है ना कोई विचारधारा है और ना कोई नीति है। जो पार्टी भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को नकारेगी उसे पूरे देश की जनता नकार देगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!