दिग्विजय सिंह बोले- ‘शिवराज को टारगेट कर रही BJP सरकार, किसानों के साथ हो रही बर्बरता' दी ये नसीहत

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Sep, 2025 06:57 PM

digvijay singh said  bjp government is targeting shivraj

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को उज्जैन में किसान न्याय यात्रा में शामिल होकर मोहन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार, शिवराज सिंह चौहान को टारगेट कर रही है।

उज्जैन: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को उज्जैन में किसान न्याय यात्रा में शामिल होकर मोहन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार, शिवराज सिंह चौहान को टारगेट कर रही है।


BJP राज में हो रही खाद की जमकर कालाबाजारी- दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने किसानों की खाद समस्या को लेकर सरकार को घेरा और कहा कि शिवराज के कार्यकाल में भी खाद की समस्या रही है, लेकिन अब स्थिति और बिगड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पुलिस की लाठी के खाद वितरण संभव ही नहीं है। कालाबाजारी हो रही है और किसानों को नकली खाद मिल रहा है।


शिवराज को लेकर तंज

दिग्विजय सिंह ने कहा कि सतना में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसानों ने विरोध किया। खुद शिवराज के लोकसभा क्षेत्र में सड़क के नाम पर आंदोलन हुआ, लेकिन सड़क नहीं बनी और उल्टा टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन सरकार शिवराज सिंह के क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।


गायों और गौशालाओं पर निशाना

सीएम मोहन यादव के ‘कांग्रेसी कुत्ता पालते हैं और भाजपा वाले गाय’ वाले बयान पर दिग्विजय ने पलटवार करते हुए कहा कि इस तरह का बयान उन्हें शोभा नहीं देता। यदि वे सच्चे गाय-प्रेमी हैं तो सड़कों पर आवारा घूम रही और एक्सीडेंट में मर रही गायों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में खोली गई गौशालाओं का ठीक से संचालन किया जाए, लेकिन अब वहां पटेल भैंस बांध रहे हैं।

 

किसानों की नाराजगी

प्रदेश के रीवा, सतना और अन्य जिलों में खाद की किल्लत को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कई जगह किसानों को लाठियां खानी पड़ी हैं। किसानों का आरोप है कि बड़े काश्तकारों को खाद बेची जा रही है और उन्हें ऊंची कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!