MP में भी दिखा किसान आंदोलन का असर, दिल्ली जा रहे 50 से ज्यादा किसानों को पुलिस ने रोका

Edited By meena, Updated: 13 Feb, 2024 01:17 PM

effect of farmers movement visible in mp also

पंजाब-हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन का असर अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है...

उज्जैन(विशाल सिंह): पंजाब-हरियाणा में चल रहे किसान आंदोलन का असर अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। किसानों की दिल्ली कूच की खबर के बीच राजधानी भोपाल में दिल्ली जा रहे 50 से अधिक किसानों को मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़ा है। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के बाद आज उज्जैन भेजा गया है। जहां भारी मात्रा में पुलिस बल और कांग्रेस नेता मौजूद हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हम किसानों के साथ खड़े हैं। अगर दिल्ली तक इनके साथ जाना पड़ा तो जाएंगे। फिलहाल उज्जैन पुलिस ने सभी किसानों को हिरासत में लेकर सुरक्षित जगह भेजा है। किसानों का कहना है कि संयुक्त किसान मोर्चा के अनुसार ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

PunjabKesari

संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने आज 13 फरवरी को दिल्ली कूच किया है उधर पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को दिल्ली पहुंचने से पहले रोका जा रहा है। किसान आंदोलन का असर अब प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। भोपाल में कनार्टक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे करीब 50 लोगों को ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। उसके बाद किसानों को उज्जैन ट्रेन से उज्जैन भेजा गया है। इससे पहले श्योपुर में भी दिल्ली किसान आंदोलन में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ 5 किसान नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनका मेडिकल के लिए अस्पताल स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जेल भेजा गया है। 

PunjabKesari

बता दें कि पंजाब हरियाणा के संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने केंद्र सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) गारंटी कानून और कर्ज माफी की मांग की थी। मांगें पूरी न होने की सूरत में उन्होंने आंदोलन की बात कही थी । जिसके बाद 12 फरवरी को किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच  चंडीगढ़ में साढ़े 5 घंटे मीटिंग भी हुई थी लेकिन दोनों ही दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी जिसके बाद किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया और शंभू बार्डर पर इक्ट्ठा होकर दिल्ली कूच की घोषणा की थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!