UP से चुनाव लड़ना चाहती है MP की पूर्व मुख्यमंत्री, बताई पसंदीदा सीट

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2025 08:14 PM

former mp chief minister uma bharti wants to contest elections from up

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती एक बार फिर सक्रिय होती दिखाई दे रही हैं...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती एक बार फिर सक्रिय होती दिखाई दे रही हैं। श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव में तीन दिन ओरछा में मौजूद रहने के बाद अब वह अपने जिले में अपनी मां की स्मृति में तीन दिवसीय पदयात्रा शुरू कर रही हैं।

30 नवंबर से ‘मां के नाम यात्रा’

टीकमगढ़ में मीडिया से चर्चा के दौरान उमा भारती ने बताया कि यह यात्रा 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया “यह यात्रा मेरी मां के नाम की भाव यात्रा है। मेरी मां अपने घर से मेरे पिताजी के घर तक जिस रास्ते से पैदल गई थीं, उसी मार्ग से यह यात्रा निकाली जा रही है। इसमें किसानों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। हम पुरानी रोशनी लाने का प्रयास कर रहे हैं। पहले नारा चलता था—उमा भारती आएंगी, नई रोशनी लाएंगी।”

2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा

उमा भारती ने एक बार फिर कहा कि वह साल 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि गाय और गंगा के लिए किए जा रहे उनके प्रमुख काम 2029 तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद वह पार्टी के निर्देश पर उतर प्रदेश की झांसी से चुनाव लड़ने के लिए तैयार करेगी।

बुंदेलखंड राज्य की पुरानी मांग दोहराई

उमा भारती ने कहा कि उनकी राजनीति की शुरुआत से ही बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बुंदेलखंड के विकास के लिए जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा। केन–बेतवा लिंक परियोजना  और ललितपुर–सिंगरौली रेल लाइन की स्वीकृति जैसी योजनाएं बुंदेलखंड के विकास की बड़ी आधारशिला हैं। उन्होंने बुंदेलखंड के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदल सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!