ग्वालियर में देश का इकलौता मंदिर जहां होती है ‘जान हर लेने’ वाले यमराज की पूजा,दीवाली से एक दिन पहले विशेष अभिषेक

Edited By Desh sharma, Updated: 19 Oct, 2025 07:02 PM

gwalior is home to the country s only temple dedicated to the worship of yamaraj

यमराज का नाम सुनते ही हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यमराज यानी लोगों के प्राण हरण कर ले जाने वाले भगवान के दूत हैं। आपको  जानकर आश्चर्य होगा कि ग्वालियर में यमराज का मंदिर भी है और दीपोत्सव शुरू होने से पहले यानी दीवाली के  ठीक एक दिन पहले  इस...

(ग्वालियर): यमराज का नाम सुनते ही हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यमराज यानी लोगों के प्राण हरण कर ले जाने वाले भगवान के दूत हैं। आपको  जानकर आश्चर्य होगा कि ग्वालियर में यमराज का मंदिर भी है और दीपोत्सव शुरू होने से पहले यानी दीवाली के  ठीक एक दिन पहले  इस मंदिर मे यमराज की विशेष पूजा और उनका अभिषेक होता है। इस रोज यमराज की पूजा कर उन्हें खुश करने के लिए न केवल ग्वालियर चम्बल अंचल बल्कि देश भर से लोग पहुंचते है।देश का एकमात्र यमराज का मंदिर है जो लगभग पौने तीन सौ साल से भी ज्यादा पुराना है।

PunjabKesari

ग्वालियर शहर के बीचों बीच फूल बाग़ इलाके मे  स्थित मारकंडेश्वर मंदिर में स्थित है।यमराज की यह प्रतिमा...बताते हैं कि  यमराज के इस मंदिर की स्थापना सिंधिया वंश के राजाओं ने लगभग 275  साल पहले की थी।तब से निरंतर यहां पूजा अर्चना होती है।इसका तांत्रिक महत्व होने के चलते यहां देश भर से लोग यहां पहुंचते है और यमराज की स्तुति पूजा करते है।

यमराज की रूप चतुर्दशी क़ो नरक चौदस भी कहा जाता है। इस रोज यमराज की  पूजा अर्चना करने का खास महत्व है इसको लेकर पौराणिक कथा है कि यमराज ने जब भगवान् शिव की तपस्या की थी इस तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान् शिव ने यमराज को वरदान दिया था कि आज से तुम हमारे गण माने जाओगे और दीपावली से एक दिन पहले नरक चौदस पर जो भी तुम्हारी पूजा अर्चना और अभिषेक करेगा उसे जब सांसारिक कर्म से मुक्ति मिलने के बाद उसकी आत्मा को कम से कम यातनाएँ सहनी होंगी।साथ ही बाद में उसे स्वर्ग की प्राप्ति होगी। तभी से नरक चौदस पर यमराज की विशेष पूजा अर्चना की जाती है।

मन्दिर के पुजारी पण्डित भार्गव का कहना  है कि नरक चौदस के दिन  यमराज की पूजा अर्चना भी ख़ास तरीके और नेवैद्य से की जाती है । पहले यमराज की प्रतिमा पर घी, तेल,पंचामृत ,इत्र ,फूल माला,दूध, दही शहद   आदि से अनेक बार  अभिषेक किया जाता है। उसके बाद स्तुति गान  पूजा करने के बाद  दीप दान किया जाता है।इनका दीपक भी खास रहता है।इसमें चांदी के चौमुखी दीपक से यमराज की आरती उतारी जाती हे।

यमराज की पूजा करने के लिए देश भर से लोग ग्वालियर पहुचते है और  यमराज को रिझाने की कोशिश करते है।इस बार भी पहले से ही भक्तो का यहां पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।भक्तो का कहना है कि वे हर साल यहाँ पूजा करने पहुंचते है और उनकी मनोकामना पूरी होती है। यमराज का ये मंदिर देश में अकेला होने के कारण पूरे देश की श्रृद्धा का केंद्र है और इस वर्ष भी यहाँ नरक चौदस पर देश भर से श्रृद्धालू पूजा अर्चना करने पहुचे है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!