कोई खास एजेंडे के तहत MP की फिजा कर रहा खराब ! सरकार बनी है मूकदर्शक- कमलनाथ

Edited By meena, Updated: 29 Aug, 2021 01:30 PM

मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास और अब उज्जैन के महिदपुर में मजहब के नाम पर हो रही अराजकता को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि ये कौन लोग है, जो निरंतर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है, हमारी...

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास और अब उज्जैन के महिदपुर में मजहब के नाम पर हो रही अराजकता को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि ये कौन लोग है, जो निरंतर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है,  हमारी गंगा-जमुनी की, भाईचारे की संस्कृति को बिगाड़ने का काम कर रहे है? ऐसा लग रहा है कि किसी ख़ास एजेंडे के तहत यह सब किया जा रहा है ? साथ ही पूर्व सीएम ने सरकार से मांग की कि मजहब के नाम पर अराजकता फैलाने वालों पर रोक लगाने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठाए।

PunjabKesari

पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा कि मध्यप्रदेश के इंदौर, देवास और अब उज्जैन के महिदपुर की घटना…?ये कौन लोग है , जो निरंतर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है , हमारी गंगा-जमुनी की ,भाईचारे की संस्कृति को कुछ लोग बिगाड़ने का काम कर रहे है? ऐसा लग रहा है कि किसी ख़ास एजेंडे के तहत यह सब किया जा रहा है? सरकार मूकदर्शक बन कर सब देख रही है?सरकार मूकदर्शक बन कर सब देख रही है? पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल, क़ानून का मखौल उड़ाया जा रहा है ? मैं सरकार से मांग करता हूं कि ऐसे तत्वों पर सरकार कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे, किसी भी मजहब का व्यक्ति हो, यदि वो क़ानून का उल्लंघन करे, हमारे शांति के टापू प्रदेश की फ़िज़ा ख़राब करने का काम करे तो उस पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही हो और ऐसी घटनाओं पर रोक के लिये सरकार सभी आवश्यक कदम उठाये।

PunjabKesari

आपको बता दें कि धार्मिक नगरी उज्जैन से 70 किलोमीटर दूर गांव सेकली में एक मुस्लिम कबाड़ी से हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जयश्रीराम के नारे लगवाए। साथ ही कबाडी को गांव में नहीं घुसने की धमकी भी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे लेकर पीड़ित की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ झारड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार है। पुलिस ने उनके खिलाफ 505 (2 ),506 ,153 धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!