UP पुलिस की धक्का मुक्की से जमीन पर गिरे राहुल गांधी, कमलनाथ बोले- बेहद निंदनीय है यह घटना

Edited By meena, Updated: 01 Oct, 2020 04:22 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यूपी पुलिस द्वारा धक्का मुक्की व गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने निंदनीय बताया है। कमलनाथ ने कहा भाजपा शासित राज्यों ने बेटियों के साथ दरिंदगी की जाती है और उन्हें इंसाफ नहीं मिलता और दूसरी...

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यूपी पुलिस द्वारा धक्का मुक्की व गिरफ्तारी पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने निंदनीय बताया है। कमलनाथ ने कहा भाजपा शासित राज्यों ने बेटियों के साथ दरिंदगी की जाती है और उन्हें इंसाफ नहीं मिलता और दूसरी तरफ परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को बलपूर्वक रोका जा रहा है। हाथरस की घटना पूरे देश के माथे पर कलंक है।

PunjabKesari

PunjabKesari
कमलनाथ ने ट्वीट में कहा कि एक तरफ़ भाजपा शासित राज्यों में बहन- बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं निरंतर घट रही है , उन्हें इंसाफ़ नहीं मिल रहा है ,आरोपियों को बख्शा जा रहा है , वहीं दूसरी तरफ़ उनके परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं को बलपूर्वक रोका जा रहा है। हाथरस की घटना पूरे देश के माथे पर कलंक है। पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार आधी रात में परिजनों को बताये बग़ैर पीड़िता का धार्मिक भावनाओं के विपरीत अंतिम संस्कार किया गया।

PunjabKesari

किस प्रकार पीड़िता न्याय की उम्मीद से अस्पताल में जीवन- मृत्यु से संघर्ष करती रही और यूपी सरकार बेख़बर बनी रही और जब आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़िता के परिवार से मिलना चाहते है, सांत्वना देना चाहते है तो उन्हें रोका जा रहा है।  यूपी सरकार की इस तानाशाही का कांग्रेस विरोध करेगी।

PunjabKesari

आपको बता दें कि हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले यूपी पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की थी। पुलिस की धक्का-मुक्की से राहुल गांधी संभल नहीं पाए और वह गिर गए। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं सिर्फ पीड़ित परिवार से मिलना चाहता हूं। ये लोग मुझे जाने से रोक नहीं पाएंगे। पुलिस ने हमें धक्के मारकर गिराया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!