त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला पहने बाबा Mahakal के दर्शन करने पहुंचा जफर, बजरंग दल ने की पिटाई

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 17 Feb, 2026 02:17 PM

mahakal city shock man allegedly posing as hindu priest handed to police

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पर्व के दौरान पंडित के भेष में घूम रहे एक युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

उज्जैन (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के उज्जैन में पर्व के दौरान पंडित के भेष में घूम रहे एक युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के जिला संयोजक को सूचना मिली थी कि एक युवक होटल में कमरा लेने के लिए अपनी आईडी के बजाय एक युवती के पहचान पत्र का उपयोग करने का प्रयास कर रहा है। सूचना के आधार पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने स्वयं को हिंदू नाम से परिचित कराया, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसकी पहचान जाफर के रूप में सामने आई। बताया जा रहा है कि वह एक युवती को दिल्ली से उज्जैन लाया था। दोनों ने दिन में मंगलनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए थे।

बाद में युवक को पकड़कर नानाखेड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जिसमें युवती की भूमिका, पहचान से जुड़े दस्तावेज और होटल बुकिंग प्रक्रिया की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!