किशोर दा की समाधि पर लगा दूध जलेबी का भोग, देशभर से खंडवा पहुंच रहे संगीत प्रेमी

Edited By meena, Updated: 04 Aug, 2022 02:52 PM

milk jalebi was enjoyed at kishore da s tomb

हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार का आज जन्मदिन है। खंडवा में सैकड़ों की तादाद में किशोर प्रेमी सुबह से ही उनके पैतृक निवास और समाधी पहुंच रहे हैं। खंडवा में किशोर कुमार की समाधि है। यहां पर पहुंचने वाले किशोर कुमार प्रेमी अपने लाडले कलाकार को..

खंडवा(निशात सिद्दिकी): हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार का आज जन्मदिन है। खंडवा में सैकड़ों की तादाद में किशोर प्रेमी सुबह से ही उनके पैतृक निवास और समाधी पहुंच रहे हैं। खंडवा में किशोर कुमार की समाधि है। यहां पर पहुंचने वाले किशोर कुमार प्रेमी अपने लाडले कलाकार को श्रद्धांजलि देने के लिए देश भर से यहां आते हैं। सुबह से समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाया गया और अपने लाड़ले कलाकार को गाने गुनगुना कर श्रद्धांजलि देते हैं।
 

PunjabKesari

किशोर कुमार के प्रति लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। यहां उनके पुश्तैनी घर में शहर के युवाओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया तो चौराहे चौराहे पर संगीत सभा हो रही है। किशोर कुमार के पुश्तैनी मकान पर हैदराबाद से पहुंचे उनके एक प्रशंसक सुधीर महावादी उनके घर पहुंचे तो सबसे पहले किशोर दा के घर की मिट्टी को उठाकर अपने सर पर तिलक किया और किशोर दा के फोटो को नमन कर श्रद्धांजलि दी।
 

PunjabKesari
 

देश के हर कोने से किशोर कुमार के प्रेमियों के आने का सिलसिला जारी है। गौरतलब है कि किशोर कुमार की अंतिम इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार खंडवा में किया गया था और यहां किशोर कुमार की समाधि है। समाधी पर राजकोट गुजरात से पहुंचे किशोर के प्रशंसक ने किशोर कुमार जैसी वेशभूषा पहन कर उनकी समाधी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां किशोर कुमार के प्रेमियों ने केक काट कर भी उनका जन्मदिन मनाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!