मोहन भागवत और नितिन नबीन पहुंचे इंदौर, PM मोदी के जन्मदिन पर उज्जैन में जलाएंगे ‘आशीर्वाद का दीया’

Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2026 01:54 PM

mohan bhagwat and nitin navin to visit mp

संघ प्रमुख मोहन भागवत आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। वे गुरुवार दोपहर इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे यहां से उज्जैन के लिए रवाना हुए। मोहन भागवत उज्जैन में...

इंदौर (सचिन बहरानी) : संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इंदौर पहुंचते ही सीएम मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और अन्य जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंदौर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। पहली बार मध्य प्रदेश पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट से सीधे रथ पर सवार हो कर रैली के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। दोनों नेता उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। 

PunjabKesari

इधर मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां उन्होंने एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत किया। इसके बाद वे इंदौर एयरपोर्ट से रैली के रूप में सभा को संबोधित करेंगे। फिर मुख्यमंत्री उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

PunjabKesari

गौरतलब है कि आज उज्जैन शिप्रा नदी के विभिन्न घाटों और महाकाल लोक में 25 लाख दीये प्रज्वलित किए जा रहे हैं। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में मोहन भागवत के अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मौजूद रहेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!