धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हुआ मुस्लिम समाज, जय श्री राम और भारत माता के लगाए जयकारे

Edited By meena, Updated: 10 Nov, 2025 02:22 PM

muslim community participates in dhirendra shastri s procession

बागेश्वर धाम सरकार की तीसरे दिन की पदयात्रा का सीकरी के एक मैदान में विराम हुआ। लाखों की तादाद में लोग इस पदयात्रा के...

फरीदाबाद/छतरपुर (राजेश चौरसिया): बागेश्वर धाम सरकार की तीसरे दिन की पदयात्रा का सीकरी के एक मैदान में विराम हुआ। लाखों की तादाद में लोग इस पदयात्रा के साक्षी बने। फरीदाबाद से सीकरी के बीच करीब 10 लाख लोग अपनी आंखों से पदयात्रा को निहारते रहे। बागेश्वर महाराज दीन-दुखियों, बिछड़ों-पिछड़ों को गले लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। पद यात्रा के दौरान गंगा जमुनी तहजीब का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। जहां दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ़ के आगे NH पर JCB चौक पर फैज खान के साथ हाथों में तिरंगा झंडा लेकर दर्जनों मुस्लिमों ने बागेश्वर महाराज का स्वागत किया। मुस्लिम समाज द्वारा महाराज को बांके बिहारी लाल की फोटो भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मुस्लिम सदस्य महाराज के साथ सेल्फी लेते रहे। सभी मुस्लिम समाज के सदस्यों ने महाराज को भगवा टोपी पहनाई और आशीर्वाद प्राप्त लिया और ग्रुप फोटो खिंचवाई।

तीसरे दिन की यात्रा में अनिरुद्धाचार्य महाराज भी शामिल हुए। महाराज ने यात्रा में भगवा ध्वज लहराया। इनके अलावा शनि धाम के दाती महाराज और मोनी महाराज सहित अन्य संत गण उपस्थित रहे। रोज की तरह तीसरे दिन की यात्रा भी राष्ट्रगान और सात शपथ लेने के बाद शुरू हुई। यात्रा जैसे ही बढ़ी वैसे ही महाराज धीरे धीरे लोगों को आशीर्वाद देने बुलाने लगे।

PunjabKesari

हाथ पैर नहीं मगर हौसले बुलंद है

यात्रा में ऐसे भी यात्री देखने को मिलते हैं जिनके या तो एक हाथ और एक पैर नहीं है। ऐसे दिव्यांग अपने हौसलों के बल पर यात्रा में साथ चल रहे हैं। यह दिव्यांग लोगों को प्रेरणा देते हैं कि जिसे भगवान का दिया हुआ पूर्ण शरीर मिला है फिर भी सनातन के लिए वह घर से निकलने में पीछे दिखाई देता है। बुलंदशहर के रहने वाले मान सिंह लोगों के प्रेरणा स्रोत बने हैं। 20 साल पहले दुर्घटना में पांव गवांने के बाद भी वह महाराज की हर पदयात्रा में आते हैं। एक अन्य 60 वर्षीय वृद्ध चतुर्भुज दाएं हाथ से दिव्यांग है मगर वह यात्रा में शामिल होने से खुद को नहीं रोक सका।

PunjabKesari

एक झलक पाने पेड़ में चढ़ा युवक, महाराज श्री ने बुलाकर की भेंट

एक युवक आगरा का रहने वाला है। महाराज की एक झलक पाने के लिए करीब 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया था। महाराज न केवल वहां रुके बल्कि उसको पेड़ से नीचे उतरवाकर उससे भेंट की और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्होंने सभी लोगों को हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति इस तरह का खतरा मोल न लें क्योंकि हादसे में कुछ भी हो सकता है। शांति से यात्रा में चले, समय समय पर वे सबसे मिलकर चलते रहेंगे।

PunjabKesari

सैन्य शक्ति बढ़ाने के लिए सेना के सहयोग की अपील

बागेश्वर महाराज ने आज फिर दोहराया कि सीमा पर जवान और खेत पर किसान ही दो असली हीरो है, बाकी अन्य हीरो सिर्फ दिखावटी है। उन्होंने कहा कि अन्य हीरो भले ही लोगों को प्रेरित करते हो लेकिन किसान और जवान न हो तो न देश की रक्षा हो सकेगी और न ही घर परिवार का भरण पोषण हो सकेगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह सेना का सम्मान करते हुए सेना के लिए सहयोग दें, ताकि आधुनिक हथियार खरीद कर सेना की शक्ति और मजबूत हो सके।

PunjabKesari

51 बुलडोजर से पदयात्रा में हुई पुष्प वर्षा

जैसे ही तीसरे दिन की यात्रा आगे बढ़ी वैसे ही कुछ दूर बाद 51 जेसीबी से सनातनियों के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। करीब 500 मीटर तक सिर्फ जेसीबी रखी दिखाई दे रही थी। भारी भीड़ का बुलडोजर से अभूतपूर्व स्वागत किया गया। आधा घंटे से अधिक समय तक लगातार पुष्प वर्षा होती रही।

PunjabKesari

रावण ने कहा जय श्री राम, हिंदू राष्ट्र बनाना ही होगा

रावण की पोशाक पहनकर यात्रा में शामिल हुआ एक युवक जय श्री राम के नारे लगाता देखा गया। युवक ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया और कहा बिना राम राज्य के लोगों का कल्याण नहीं होगा। हिंदू राष्ट्र बनाने से ही देश विश्व गुरु बन सकता है। युवक काफी देर तक यात्रा में चला रहा महाराज श्री ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि जब रावण जय श्री राम बोलने लगे तो समझ लीजिए अब हिंदू राष्ट्र बनने में ज्यादा देरी नहीं होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!