नौकरी के बहाने दूर के भाई ने होटल ले जाकर किया रेप, Video वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 16 Sep, 2025 01:37 PM

on the pretext of a job a distant brother took her to a hotel and raped her

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दूर के रिश्ते में भाई लगने वाले युवक पर दुष्कर्म और वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की...

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दूर के रिश्ते में भाई लगने वाले युवक पर दुष्कर्म और वीडियो वायरल कर बदनाम करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

PunjabKesari

काम दिलाने के बहाने बुलाया ग्वालियर

दतिया निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रही थी और काम की तलाश में थी। इस बात की जानकारी रिश्ते में बुआ का लड़का लगने वाले अर्जुन राजपूत को थी। उसने 29 अगस्त को महिला को काम दिलाने का झांसा देकर दतिया से ग्वालियर बुलाया और झांसी रोड बस स्टैंड से पिक किया।

 

निजी होटल में किया दुष्कर्म

आरोपी अर्जुन महिला को एक निजी होटल ले गया। महिला ने होटल में जाने से मना किया, लेकिन आरोपी ने बहला-फुसलाकर उसे अंदर ले गया। रूम में उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और मना करने पर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देगा।

धमकी और ब्लैकमेल

बदनामी और परिवार के टूटने के डर से महिला लंबे समय तक चुप रही। लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुका। उसने दोबारा महिला को बुलाना शुरू कर दिया। महिला ने जब उसे नजरअंदाज किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसका वीडियो भेजकर धमकी दी कि अगर वह उसकी बात नहीं मानी तो वीडियो रिश्तेदारों और घरवालों तक पहुंचा देगा।

 

पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला की शिकायत पर ग्वालियर पुलिस ने आरोपी अर्जुन राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!