सरकार के खिलाफ शिक्षकों की महाआंदोनल की तैयारी, OPS और ई-अटेंडेंस को लेकर अल्टीमेटम, मांगे मानें, वरना...

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 08 Feb, 2026 07:42 PM

ops row intensifies teachers launch statewide protest in mp

गुना जिले में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का विरोध अब खुलकर सामने आ गया है। आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करते हुए शिक्षकों ने साफ ऐलान किया है कि सोमवार से वे ई-अटेंडेंस नहीं...

गुना (मिस्बाह नूर): गुना जिले में पुरानी पेंशन योजना (OPS) और ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों का विरोध अब खुलकर सामने आ गया है। आजाद अध्यापक संघ के बैनर तले प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत करते हुए शिक्षकों ने साफ ऐलान किया है कि सोमवार से वे ई-अटेंडेंस नहीं लगाएंगे।

PunjabKesari, Teachers Protest, Old Pension Scheme, OPS Demand, E Attendance Boycott, MP Teachers Agitation, Guna News, Education Department, Teachers Union, Statewide Protest, Government Employees

21 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के अध्यापकों ने चांचौड़ा ब्लॉक के खटकिया से एक विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला मुख्यालय गुना पहुंची, जहां कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली का नेतृत्व कर रहे संगठन के प्रतिनिधि कृष्णगोपाल टेलर ने दो टूक शब्दों में कहा कि ई-अटेंडेंस की व्यवस्था भेदभावपूर्ण है। शिक्षकों का कहना है कि यदि ई-अटेंडेंस लागू करनी है तो यह शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर समान रूप से लागू हो, केवल शिक्षकों पर नहीं।

PunjabKesari, Teachers Protest, Old Pension Scheme, OPS Demand, E Attendance Boycott, MP Teachers Agitation, Guna News, Education Department, Teachers Union, Statewide Protest, Government Employees

ज्ञापन में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने, क्रमोन्नति, समयमान वेतनमान, पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ, और शिक्षा विभाग में वर्षों से रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने जैसी प्रमुख मांगें शामिल की हैं। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष पहले ही सरकार को आंदोलन की रूपरेखा से अवगत करा चुके हैं। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। सोमवार से ई-अटेंडेंस बहिष्कार के ऐलान के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!