एक ही ट्रैक पर 3 ट्रेनें आने से हड़कंप, अफरा तफरी में कई यात्री ट्रेन से उतरे

Edited By meena, Updated: 06 Nov, 2025 02:28 PM

panic ensued in bilaspur when three trains arrived on the same track

बिलासपुर रेल हादसे  के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि एक बार फिर उसी जिले में एक बड़ा हादसा होते होते बचा। जहां ट्रैक पर एक साथ तीन...

बिलासपुर : बिलासपुर रेल हादसे  के जख्म अभी भरे भी नहीं थे कि एक बार फिर उसी जिले में एक बड़ा हादसा होते होते बचा। जहां ट्रैक पर एक साथ तीन ट्रेने देखकर यात्रियों की कुछ पल के लिए सांसे रुक गई। जी हां छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रेलवे विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। जहां कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशनों के बीच एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें दिखाई दीं।

जानकारी के अनुसार दो मालगाड़ियां और एक यात्री ट्रेन एक ही लाइन पर थीं। ट्रेन के आगे और पीछे मालगाड़ियां खड़ी थीं। जैसे ही यात्रियों ने यह दृष्य देखकर वहां अफरा तफरी का महौल बन गया। इस दौरान लोग ट्रेन से उतर गए।

बता दें कि 4 नवंबर को बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र में एक बड़ा रेल हादसा हुआ था । जहां पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 11 यात्रियों की जान गई थी। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे जिनका इलाज अभी भी अस्पातालों में जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!