बड़ा एक्शन, रेरा चेयरमैन के खिलाफ PMO से जांच के आदेश,आदेश के बाद मंत्रालय में हड़कंप

Edited By Desh Raj, Updated: 12 Apr, 2026 10:13 PM

pmo orders inquiry against rera chairman sanjay shukla

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर रेरा (RERA) चेयरमैन संजय शुक्ला के खिलाफ PMO से जांच के आदेश निकले हैं।

(रायपुर): छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर रेरा (RERA) चेयरमैन संजय शुक्ला के खिलाफ PMO से जांच के आदेश निकले हैं। इन आदेशों के बाद हलचल तेज है। दरअसल छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण चेयरमैन संजय शुक्ला के खिलाफ सीबीआई (CBI) द्वारा चार्जशीट दायर किए जाने के बाद अब प्रधानमंत्री कार्यालय ने जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) और आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को निर्देश भेजा गया है। यह एक बड़ा मूव माना जा रहा है।

PMO से जांच आदेश के बाद मची हलचल

PMO से मिले निर्देशों के तहत आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने रेरा के छत्तीसगढ़ सरकार से जुड़े होने की वजह से छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग को मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने की है शिकायत

जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने प्रधानमंत्री कार्यालय में की गई शिकायत में संजय शुक्ला के कामकाज और उनके रिकॉर्ड को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। यही नहीं जानकारी ये भी सामने आ रही है कि भाजपा नेता ने संजय शुक्ला के खिलाफ पहले भी कई बार शिकायत की थी लेकिन  शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की बात सामने आई है।

शिकायत में संजय शुक्ला पर करोड़ों की संपत्ति जुटाने, कथित तौर बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार और घोटालों के साथ ही प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करने के साथ ही न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करने के आरोप लगाए हैं,

आपको  बता दें कि सीबीआई ने रावतपुरा मेडिकल कॉलेज के घूस कांड में संजय शुक्ला को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की है।  लेकिन अब PMO से कार्रवाई  निर्देश आने के बाद कार्रवाई को लेकर संभावना बन रही है और इस आदेश के बाद प्रदेश में हलचल भी देखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!