RSS पर बैन की उठी मांग, भड़के भाजपा विधायक! कांग्रेस बोली- मुद्दा कर्नाटक से उठा है तो दूर तक जाएगा

Edited By meena, Updated: 13 Oct, 2025 05:55 PM

politics intensifies in madhya pradesh over demands for an rss ban

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे के पत्र ने मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है...

भोपाल : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे के पत्र ने मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस ने कहा कि यदि संघ पर प्रतिबंध लगाने की बात कर्नाटक से उठी है, तो यह मुद्दा दूर तलक जाएगा। मामले की शुरुआत तब हुई जब कर्नाटक के मंत्री और मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने आरएसएस की गतिविधियों पर बैन लगाने की मांग की। प्रियांक ने कहा कि संघ संविधान के खिलाफ गतिविधियां करता है और इसकी शाखाओं और बैठकों के माध्यम से युवाओं और बच्चों को उकसाया जाता है, जिससे देश की एकता और अखंडता को खतरा है।

इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि संघ पर पहले भी महात्मा गांधी की हत्या के बाद प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की स्थिति के अनुसार मंत्री ने पत्र लिखा है और यदि यह कदम आगे बढ़ा, तो दूर तक असर होगा।

वहीं, भोपाल के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा “कांग्रेस के नेता हमेशा से संघ के धुर विरोधी रहे हैं, चाहे वह नेहरू जी हों, इंदिरा गांधी हों या अब सोनिया और राहुल गांधी। कई बार प्रतिबंध के बावजूद संघ 100 साल का हो गया। जब देश में कोई आपदा आती है, तब संघ के स्वयंसेवक ही जनता की मदद करते हैं। थोड़ा सब्र करो, आने वाले समय में चांद पार भी शाखा लगेगी।” इस विवाद के बाद राजनीतिक चर्चाओं में जबलपुर, भोपाल और कर्नाटक में सियासी माहौल गर्माया हुआ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!