पूर्व उपराष्ट्रपति के स्वागत के नहीं पहुंचा एक भी BJP नेता, दिग्विजय सिंह बोले- “भाजपा की नीति ‘Use and Throw’

Edited By meena, Updated: 22 Nov, 2025 05:42 PM

politics on former vice president dhankhar s bhopal visit digvijay singh s taun

राजधानी भोपाल में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है...

भोपाल : राजधानी भोपाल में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी पहुंचे। लेकिन एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने न तो कोई मंत्री पहुंचा और न ही कोई बड़ा भाजपा नेता। इस अनदेखी को लेकर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि धनखड़ जी राज्यसभा के पूर्व सभापति और देश के पूर्व उपराष्ट्रपति रहे हैं, ऐसे में प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री या सरकार का वरिष्ठ प्रतिनिधि उन्हें रिसीव करने पहुंचना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने “VIP प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन” किया है।

दिग्विजय ने तंज कसते हुए कहा “भाजपा की नीति ‘Use and Throw’ की है। जिस व्यक्ति को उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर बैठाया, आज वही स्वागत करने नहीं पहुंचे। अगर धनखड़ जी उस पद के योग्य नहीं थे तो भाजपा ने उन्हें उपराष्ट्रपति क्यों बनाया?”

कांग्रेस सांसद दिग्विजय ने ट्वीट में लिखा- ''पूर्व उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ जी का भोपाल आगमन पर स्वागत है। साथ ही ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद के उच्च सदन में भाजपा आरएसएस के लिए एक तरफा लड़ाई लड़ने वाले जगदीप धनखड़ जी को भोपाल विमानतल पर कोई भी सरकार का मंत्री रिसीव करने नहीं आया। एक तरह से ये व्हीआईपी प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन है। कायदे से मुख्यमंत्री को उन्हें रिसीव करना चाहिए था, जबकि धनखड़ जी RSS के कार्यक्रम में शिरकत करने आए हैं।

दिग्विजय सिंह ने यह भी बताया कि उन्होंने धनखड़ से मुलाकात का समय मांगा है, लेकिन अभी तक जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उनकी “सहानुभूति” पूर्व उपराष्ट्रपति के साथ है, क्योंकि वे बड़े किसान नेता रहे हैं और उच्च सदन में सभापति के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उधर, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे। यह आयोजन RSS के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य की पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ के विमोचन के लिए किया गया था। मंच पर वृंदावन के श्री आनन्दम धाम आश्रम पीठाधीश्वर रीतेश्वर जी महाराज ने भी अपने विचार रखे।

एयरपोर्ट प्रोटोकॉल को लेकर विपक्ष के आरोपों पर भाजपा की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मामले ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!