जज की दबंगई! घर की लाइट गई तो सब स्टेशन पहुंचकर काटा बवाल! पूरे नगर की सप्लाई करवाई बंद

Edited By meena, Updated: 30 May, 2026 12:13 PM

power goes out at judge s residence reaches substation and creates a ruckus get

इस बात से खफा मजिस्ट्रेट रजौला' शुक्रवार रात 7.30 बजे सब-स्टेशन पहुंच गए और ऑपरेटर पंकज सेन को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 19 घंटे बाद भी मेरे घर की लाइट क्यों नहीं सुधारी?

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में जज साहब के अनोखे कारगुजारी देखने को मिली। जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। दरअसल, गुरुवार रात 2 बजे आंधी-बारिश से गुल बिजली 19 घंटे बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर नहीं आई। इस बात से खफा मजिस्ट्रेट रजौला' शुक्रवार रात 7.30 बजे सब-स्टेशन पहुंच गए और ऑपरेटर पंकज सेन को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 19 घंटे बाद भी मेरे घर की लाइट क्यों नहीं सुधारी?

PunjabKesari

इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब उन्होंने और प्रमोद वन सब स्टेशन से पूरे कस्बे की बिजली बंद करा दी और ऑपरेटर को ऑफिस से बाहर निकालकर खुद को अंदर से लॉक कर लिया। उन्होंने धमकी दी कि जब तक मेरे घर की लाइट नहीं आएगी, पूरे कस्बे में बिजली बंद रहेगी। इधर, कस्बे में बत्ती गुल हई तो लोगों ने सब स्टेशन पर हंगामा मचा दिया। लोगों के प्रदर्शन और बढ़ते गुस्से को देख जज साहब घबरा गए और सब टेशन का गेट खोल वहां से चलते बने।

PunjabKesari

वहीं मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के बताया कि आंधी से मझगवां से आ रही 33 केवी के दो फीडर ठप हो गए थे। जंगल में फॉल्ट ढूंढ़ने में टीम को काफी समय लगा। जज के घर की लाइट ठीक करनी थी। लेकिन इससे पहले ही ऑपरेटर पंकज सेन ने बताया कि जज साहब ने सब स्टेशन जाकर पूरे कस्बे की लाइट बंद करवा दी। खुद को अंदर से बंद कर लिया। उनके घर की बिजली सुधार दी है। इसके बाद 10 घंटे बाद कस्बे में बिजली आई तो और फिर साढ़े सात घंटे बाद गुल हो गई।

PunjabKesari

वहीं जज साहब की इस कारगुजारी से नाराज इलाकानिवासी रात को ही थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एसडीओपी राजेश बंजारे व एसडीएम ने आश्वासन दिया। वहीं बिजली कंपनी ने भी एफआइआर का आवेदन दिया। इसमें लिखा-खुद को कोर्ट का अफसर बताने वाले एक व्यक्ति ने बिजली ऑफिस में ऑपरेटर को थप्पड़ जड़ा, मोबाइल छीना। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने धमकाकर सारे नगर की लाइट बंद करवाई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!