राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के किए दर्शन, दूध से किया अभिषेक, नंदी के कान में मांगी मनोकामना

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2022 06:49 PM

rahul gandhi visited baba mahakal in ujjain

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन है। मंगलवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के सांवेर से शुरु होकर उज्जैन पहुंची। राहुल गांधी ने तपोभूमि में जैन

उज्जैन(विशाल सिंह): कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन है। मंगलवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा इंदौर के सांवेर से शुरु होकर उज्जैन पहुंची। राहुल गांधी ने तपोभूमि में जैन संत से मुलाकात की। इसके बाद राहुल गांधी ने महाकाल मंदिर में दर्शन में किए।

PunjabKesari

बता दें कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन है। इंदौर जिले के सांवेर से यात्रा शुरु होकर उज्जैन के लिए रवाना हुई। यात्रा के मद्देनजर इंदौर-उज्जैन रोड का ट्रैफिक सुबह बंद कर दिया गया था। हर रोज की तरह राहुल गांधी आम लोगों से मिलते हुए चल रहे थे। हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी कर रहे थे।

PunjabKesari

राहुल से मिलने आई एक युवती ने सड़क पर लेटकर उन्हें साष्टांग नमस्कार किया। यह देखकर राहुल भी रुक गए। उन्होंने युवती को उठाया और उसके साथ तस्वीर खिंचवाई। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए सांवेर से लेकर उज्जैन तक मंच लगाकर रखे हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा का उज्जैन के रास्ते में मयंक जाट ढाबे पर टी ब्रेक हुआ। यहां टी ब्रेक के दौरान बच्चों के साथ राहुल, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह झूमते दिखे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!