MP में मिली दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, एक आंख नीली तो दूसरी पीली, अंतरराष्ट्रीय मार्केट में डॉलर में है कीमत

Edited By meena, Updated: 26 Jan, 2021 12:13 PM

rare species cat found in mp one eye blue and other yellow

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली लोगों में चर्चा का बिषय बना हुआ है। इस बिल्ली का रंग सफेद है और इसकी खासियत यह है कि इसकी एक आंख नीली और एक पीली है। यह बिल्ली जिले के सारणी के रहने वाले अनुभव सिंह को जंगल में मिली थी। वह...

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली लोगों में चर्चा का बिषय बना हुआ है। इस बिल्ली का रंग सफेद है और इसकी खासियत यह है कि इसकी एक आंख नीली और एक पीली है। यह बिल्ली जिले के सारणी के रहने वाले अनुभव सिंह को जंगल में मिली थी। वह इसे घर ले आया और इसकी देखभाल करना शुरु कर दिया। अब यह बिल्ली उनके परिवार का सदस्य बन गई है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, बैतूल के अनुभव सिंह करीब दो महीने पहले भोपाल से सारणी जा रहे थे तो किसी काम से जंगल में रुके इस दौरान उन्होंने पेड़ पर एक डरी सहमी बिल्ली बैठी देखी क्योंकि पेड़ के नीचे कुत्ते ने उसे घेर रखा था। अनुभव ने कुत्ते को भगा दिया और बिल्ली को अपने साथ घर ले आए। अनुभव ने जब ध्यान से देखा तो उसकी हैरानी की ठिकाना न रहा। बिल्ली की एक आंख नीली और दूसरी पीली है। उसने बिल्ली को पालने का निर्णय लिया और बिल्ली का नाम रखा हैजी।

PunjabKesari

हैजी उनके परिवार में अच्छे से घुल मिल गई। उसकी आंखों के चर्चे आस पास के लोगों में होने लगे। एक दिन अनुभव ने इंटरनेट पर सर्च किया तो पता चला किया तो यह बेहद दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली है और भारत में इसके होने की कोई पुष्टि नहीं है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत डॉलर में पाई गई और भारतीय करेंसी के हिसाब से पांच से सात लाख रुपये है। अनुभव हैजी को अपने परिवार के लिए लक्की समझते हैं।

PunjabKesari

इस अनोखी बिल्ली के बारे में बैतूल जेएच कालेज के बायोटेक्नॉलॉजी विभाग के एचओडी सुखदेव डोंगरे का कहना है कि इसे खाओ मेनी कैट कहते हैं। आमतौर पर ये थाईलैंड में पाई जाती है इसका इतिहास 100 वर्ष पूर्व का है। यह बिल्लियों की बेहद दुर्लभ प्रजाति है और इसकी खासियत है कि यह होशियार, चंचल और सामाजिक होती है। इसकी प्रजाति को बढ़ाने के लिए विशेष ब्रीडिंग कराई जा रही है।

PunjabKesari

इसकी आंखों के दो रंग होने के पीछे कारण यह है कि इसकी आंखों का जो आईरिस स्ट्रक्चर होता है उसके कारण आंख दो अलग-अलग रंग की हो जाती। बिल्ली में यह विशेषता जन्मजात पाई जाती है और ऐसी बिल्ली लाखों में एक ही होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!