MP में सियासी धमाका : भाजपा से निष्कासित नेहा जैन बनी नगरपालिका अध्यक्ष, भरी कुर्सी जीती चुनाव

Edited By meena, Updated: 21 Jan, 2026 01:36 PM

neha jain expelled from the bjp became municipal council president again

मध्य प्रदेश के सागर में देवरी नगर पालिका में नेहा जैन फिर से अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने 1197 वोटों से जीत हासिल की है। गौरतलब है कि 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था...

सागर : मध्य प्रदेश के सागर में देवरी नगर पालिका में नेहा जैन फिर से अध्यक्ष चुनी गई हैं। उन्होंने 1197 वोटों से जीत हासिल की है। गौरतलब है कि 19 जनवरी को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें कुल 13 हजार 337 मतदाताओं ने वोट डाले थे। आज देवरी के शासकीय नेहरू स्नातोकत्तर महाविद्यालय में मतगणना हो हुई है। दो राउंड में गिनती में भरी कुर्सी 1197 वोटों से जीती है। यह मतदान राइट टू रिकॉल व्यवस्था के तहत हुआ था जिसमें मतदाता खाली कुर्सी या भरी कुर्सी पर मतदान कर अध्यक्ष पद के साथ साथ नेहा जैन के राजनीतिक भाग्य का फैसला करना था। जिसमें भरी कुर्सी 1197 वोटों से जीती है।

क्यों किया था निष्कासित

भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद नेहा जैन को भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर एक अन्य महिला पार्षद को अध्यक्ष नामित कर दिया था। लेकिन नेहा जैन ने इस फैसले के खिलाफ न्यायालय की शरण ली, जहां से उन्हें स्टे मिल गया और वे पुनः अध्यक्ष पद पर काबिज हो गईं।

क्या है राइट टू रिकॉल प्रक्रिया

इस घटनाक्रम के बाद नगर पालिका के 15 में से 13 पार्षदों ने नेहा जैन के प्रति अविश्वास व्यक्त किया। पार्षदों के इस अविश्वास प्रस्ताव के आधार पर निर्वाचन कार्यालय ने राइट टू रिकॉल के तहत चुनाव की अधिसूचना जारी की। इस प्रक्रिया में जनता यह तय करेगी कि वर्तमान अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी या उन्हें पद छोड़ना होगा। नगर के सभी 15 वार्डों में कुल 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यदि खाली कुर्सी को अधिक मत प्राप्त होते हैं, तो नेहा जैन को अध्यक्ष पद छोड़ना होगा और नगर पालिका में पुनः चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, यदि भरी कुर्सी को अधिक मत मिलते हैं, तो नेहा जैन अध्यक्ष पद पर बनी रहेंगी।

नेहा ने जीता चुनाव

मतदाताओं ने भरी कुर्सी को मतदान किया और नेहा पर भरोसा जताया। ऐसे में भाजपा से निष्कासित नेहा जैन ने राइट टू रिकॉल प्रक्रिया के तहत चुनाव जीता है। जिसमें भरी कुर्सी 1197 वोटों से जीती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!