Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Sep, 2025 06:41 PM

उज्जैन में चल रही कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में पारदर्शिता होनी चाहिए, लेकिन आज इसमें भारी कमी है और...
उज्जैन (विशाल ठाकुर): उज्जैन में चल रही कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग जैसी संवैधानिक संस्था में पारदर्शिता होनी चाहिए, लेकिन आज इसमें भारी कमी है और वोट चोरी हो रही है।
पायलट ने आरोप लगाया कि 11 साल से शासन कर रही भाजपा सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है। मध्य प्रदेश में आदिवासी और दलितों का शोषण हो रहा है और किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने देश की जनता को वोट चोरी की हकीकत से अवगत कराया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज सरकार को न किसानों की चिंता है, न खाद, बीज, बिजली और पानी की समस्याओं पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। सचिन पायलट ने यह भी कहा कि जाति जनगणना और जीएसटी जैसे फैसलों पर पुनर्विचार किया जाएगा और जनता के हित में बदलाव किए जाएंगे।