साध्वी प्रज्ञा ने राहुल गांधी की देशभक्ति पर उठाए सवाल, कांग्रेस बोली- गोड़से भक्त देशभक्ति न सिखाएं

Edited By Vikas kumar, Updated: 29 Jun, 2020 11:29 AM

sadhvi pragya raised questions on rahul gandhi s patriotism

अक्सर विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर कुछ ऐसा बयान दिया है, जिससे सियासत गर्म हो चली है। मीडिया से बात करते हु ...

भोपाल (इजहार हसन खान): अक्सर विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ने एक बार फिर कुछ ऐसा बयान दिया है, जिससे सियासत गर्म हो चली है। मीडिया से बात करते हुए सांसद साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाए हैं। जिसके बाद कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी साध्वी प्रज्ञा पर पलटवार करते हुए कहा है कि गोड़से भक्त राष्ट्र भक्ति न सिखाएं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Bhopal, Sadhvi Pragya Singh Thakur, BJP Mp Sadhvi Pragya, Rahul Gandhi, SOniya Gandhi

विदेशी महिला की कोख से जन्म लेने वाला देशभक्त नहीं हो सकता... 
दरअसल भोपाल में साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी में न तो संस्कार हैं और न ही सभ्यता, तो इन्हें देशभक्ति आएगी कैसे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'विदेशी महिला की कोख से जन्म लेने वाला शख्स कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। जो शख्स दो देशों की नागरिकता रखता है उसे राष्ट्रभक्ति कैसे आएगी'।
 


पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने किया पलटवार...
साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने भी बिना नाम लेते हुए पलटवार किया। ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी देश भक्त आतंकवादी नहीं हो सकता है! कोई गोडसे भक्त देश भक्त नही हो सकता है! जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी... 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!