पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ, इसलिए जनता ने भाजपा को जिताया- शिवराज सिंह चौहान

Edited By meena, Updated: 04 May, 2026 04:40 PM

shivraj singh s reaction to west bengal election results

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ और राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति बन गई थी...

भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ और राज्य में जंगलराज जैसी स्थिति बन गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के कारण घुसपैठ को बढ़ावा दिया गया, जिससे जनता में गहरा आक्रोश पैदा हुआ। उनका कहना था कि इसी वजह से जनता एकतरफा भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी दिखाई दे रही है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मजबूत समर्थन मिला है।

मंत्री चौहान ने कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष बहाने बना रहा है और ईवीएम तथा अन्य प्रक्रियाओं पर सवाल उठाना हताशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनता का जो आशीर्वाद मिला है, वह दुर्लभ है और इसे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी देख रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाविजय अपेक्षित थी और परिणाम उसी दिशा में सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक कार्यकर्ता के रूप में वह भावुक हैं और यह एक सपना साकार होने जैसा है।

मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह जीत असाधारण है और यह विकसित भारत के विचार की विजय है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति की सराहना करते हुए पार्टी नेतृत्व को भी बधाई दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!