भाजपा नेता की तहसीलदार को खुलेआम धमकी, कहा- हमारी ताकत नहीं जानते हो क्या, किसने मां का दूध पिया है जो..

Edited By Vandana Khosla, Updated: 24 Jun, 2026 04:57 PM

bjp leader openly threatens tehsildar asks  don t you

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा नेता एक तहसीलदार को धमकी देने पर चर्चा में आ गए है। दरअसल, यहां जमीन का सुपुर्दनामा दिलाने पहुंचे सूरजपुर तहसीलदार को बीजेपी नेता ने सरेआम चेतावनी दी...

अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भाजपा नेता एक तहसीलदार को धमकी देने पर चर्चा में आ गए है। दरअसल, यहां जमीन का सुपुर्दनामा दिलाने पहुंचे सूरजपुर तहसीलदार को बीजेपी नेता ने सरेआम चेतावनी दी है। कहा कि या तो आप हमें पहचानते नहीं या फिर हमारी ताकत नहीं जानते। इस घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला सूरजपुर में साहू परिवार की कुल 13 डिसमिल जमीन से जुड़ा हुआ है। यहां लंबे समय से सूरजपुर कांग्रेस के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद अग्रवाल समेत पूरे परिवार ने कब्जा किया हुआ था। वर्ष 1994 से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। इसी बीच हाईकोर्ट ने कुंजबिहारी साहू के पक्ष में डिक्री पारित करते हुए जमीन का सुपुर्दनामा दिलाने का आदेश जारी किया था। 17 जून की दोपहर उक्त जमीन का सुपुर्दनामा दिलाने सूरजपुर तहसीलदार सूर्यकांत साय राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान लालचंद अग्रवाल के अलावा उनके भतीजे राजेश महलवाला भी मौजूद थे।

राजेश महलवाला सूरजपुर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं। तहसीलदार ने लालचंद अग्रवाल से कुछ कहा ही था कि राजेश महलवाला ने धमकी भरे लहजे में कहा कि या तो आप हमें पहचानते नहीं हो या हमारी ताकत जानते नहीं हो। ताकत दिखाना होगा तो दिखा भी देंगे। पहले आप अपना लहजा ठीक करिए, आप हमारे चाचा से बात कर रहे हैं। किसने मां का दूध पिया है जो इस जमीन का पजेशन लेकर दिखा दे। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया है। जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।  



 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!