कोरोना काल की अब तक की सबसे दर्दनाक तस्वीर, बिना ऑक्सीजन के इस तरह तड़पते दिखे मरीज

Edited By meena, Updated: 10 Apr, 2021 11:05 AM

कोरोना महामारी के चलते अभी तक आपने मरीजों की अस्पतालों में हो रही अनदेखी और  वर्तमान में वैक्सीन को लेकर मारा मारी की बातें सुनी और देखी होंगी। बेशक सीएम शिवराज सिंह चौहान कहते नजर आ रहे हैं कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं है और राज्य में हालात...

इंदौर(सचिन बहरानी): कोरोना महामारी के चलते अभी तक आपने मरीजों की अस्पतालों में हो रही अनदेखी और  वर्तमान में वैक्सीन को लेकर मारा मारी की बातें सुनी और देखी होंगी। बेशक सीएम शिवराज सिंह चौहान कहते नजर आ रहे हैं कि राज्य में ऑक्सीजन की कमी नहीं है और राज्य में हालात सामान्य हैं लेकिन इंदौर से एक ऐसी शर्मनाक तस्वीर सामने आई है जिसे देख कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

PunjabKesari

दिल को दहला देने वाला यह दृश्य सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के बाहर का है जहां अस्पताल के गेट पर मरीज के इलाज के इंतजार में परिजन अपनी बारी का इंतजार करते रहे और मरीज ने उनके सामने तड़पते तड़पते दम तोड़ दिया। कुछ दिन पहले की बात करे तो इसी हॉस्पिटल से एक नर्स का वीडियो इंजेक्शन को लेकर वायरल हुआ था। एक और वीडियो में एक मां ने अपना दर्द बयान किया था जिसने अपनी बेटा खोया था क्योंकि नर्से दूसरे मरीज की खून की जांच करने और इंजेक्शन की कालाबाजारी करने में व्यस्त थी।

PunjabKesari

बात यदी मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की करें तो वे एक तरफ इंदौर को अपने सपनों का शहर कहते हैं लेकिन शायद इंदौर के मरीजों का दर्द नहीं दिख रहा होगा क्योंकि साहब दमोह चुनाव में व्यस्त है। भोपाल में बैठ कर सत्याग्रह कर रहे थे और बोल रहे थे घर से मत निकलो और दमोह में बोलते है घर से निकल कर भाजपा को जिताओ और साथ ही प्रदेश के कई मंत्री भी वही डेरा जमाए बैठे है। वहीं बात यदि इंदौर शहर के जिलाधीश मनीष सिंह भी इन दिनों नगर निगम में मास्क की चालान और दुकानें सील करने में व्यस्त हैं।

PunjabKesari

कोरोना काल अब तक बहुत सी तस्वीरें सामने आई लेकिन यह वीडियो अब तक का सबसे दर्दनाक और भयावह है इससे चिकित्सा सिस्टम की नाकामी, सरकार की बद इन्तजामी, इंदौर प्रशासन की नाकामी जाहिर होती है। आप और हम बेबस परिजनों की तकलीफ देखकर इसे शासन प्रशासन की लापरवाही की हद कह सकते है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से शहर के अस्पतालों में मरीजों के लिए अब जगह नहीं है। क्योंकि आलम यह है कि अस्पतालों में 6878 बेड में से 4391 बेड भरे 1104 आईसीयू में 882 यानी लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा आईसीयू भरे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!