आसमानी बिजली गिरने से मकान की छत टूटी, लाइट जाने की वजह से बच गई परिवार की जान

Edited By meena, Updated: 15 Jul, 2024 07:59 PM

the roof of a house collapsed due to lightning in damoh

मध्य प्रदेश के दमोह के गैसाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह के गैसाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक मकान की छत पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान तहस नहस हो गया। हादसे में गृहस्थी का लाखों रुपए का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। गनिमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के वक्त सारा परिवार घर के आंगन में सो रहा था।

PunjabKesari

सोमवार सुबह गैसाबाद के बरखेड़ा कलार गांव के रहने वाले लीलाधर विश्वकर्मा के मकान पर आसमान से आफत बनकर बिजली टूटी और सबकुछ तबाह कर दिया। मकान की छत का हिस्सा टूट गया जिससे घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, फर्नीचर आदि सामग्री क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में घर के लोग बाल बाल बच गए।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बारिश होने पर अचानक लाइट चली। इसके बाद घर के अंदर सो रहे सदस्य बाहर हवा लेने निकले तभी मकान पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना की सूचना गैसाबाद थाना पुलिस और नायब तहसीलदार हटा को दी गई है, पीड़ित परिवार को अब शासन से मुआवजे की आस है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!