अपनी ही पार्टी पर जमकर बरसी रुबीना इकबाल, बोली- मुसलमानों के लिए क्यों नहीं बोलती कांग्रेस, मुस्लिम क्या सिर्फ वोट देने के लिए हैं

Edited By meena, Updated: 06 Aug, 2025 06:19 PM

why does congress not speak for muslims rubina iqbal

मध्य प्रदेश के इंदौर से कांग्रेस पार्षद ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर से कांग्रेस पार्षद ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। खजराना से कांग्रेस की मुस्लिम महिला पार्षद रूबीना इकबाल खान ने मुसलमानों पर आ रहे बयानों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कई मुद्दों पर अपना विचार रखे और कांग्रेस पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस पार्षद रूबीना ने कहा आजकल मुसलमानों के बारे में कई तरह के बयान आ रहे हैं। धीरेन्द्र शास्त्री कह रहे हैं दुर्गा बनो, काली बनो पर बुर्के वाली मत बनो। आप अपनी लड़कियों को यह शिक्षा जरूर दो कि वो दुर्गा और काली बन जाए, लेकिन उसकी तुलना बुर्के वाली से क्यों की जा रही है। ये गलत बात है, मुस्लिम लड़कियां कौन सा लव जिहाद कर रही है। प्रज्ञा ठाकुर कह रही है कि हरे रंग से आतंकवाद निकलता है। मेरा कांग्रेस पार्टी और जीतू पटवारी से सवाल है, मुसलमान क्या सिर्फ कांग्रेस को वोट देने के लिए है क्या? उनके लिए जब कोई गलत बोलता है तो ऐसी प्रेस वार्ता करना चाहिए। बुर्के वाली के हाथ में कौन सा बम और रिवाल्वर है? प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह को भी इस पर बोलना चाहिए।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!