उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, मंत्री सिलावट की मौजूदगी में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता BJP में शामि

Edited By meena, Updated: 08 Jul, 2020 12:56 PM

100 activists join bjp in presence of minister tulsi silavat

मध्य प्रदेश आगामी दिनों में होने वाले 24 सीटों पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। बहुत से कार्यकर्ता और नेता दलबदल कर रहे हैं। इसी क्रम में सांवेर विधानसभा क्षेत्र से 100 से अधिक कांग्रेसी नेता मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में भाजपा में...

इंदौर(गौरव कंछल): मध्य प्रदेश आगामी दिनों में होने वाले 24 सीटों पर उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। बहुत से कार्यकर्ता और नेता दलबदल कर रहे हैं। इसी क्रम में सांवेर विधानसभा क्षेत्र से 100 से अधिक कांग्रेसी नेता मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। मंत्री तुलसी सिलावट के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता ने सभी कांग्रेसी नेताओं को रेसीडेंसी कोठी पर बीजेपी की सदस्यता दिलाई।

PunjabKesari

मंत्री तुलसी सिलावट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले सवा सालों में जनता के साथ छल किया है जिन वादों के साथ कांग्रेस सरकार प्रदेश में आई थी वह एक भी पूरा नहीं किया गया। किसानों के साथ हो या प्रदेश के युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार ने केवल छल ही किया है। ना तो कर्ज माफी की और ना ही रोजगार के लिए कुछ इंतजाम किए जब भी इस बारे में सवाल किए जाते तो नकारात्मक जवाब ही मिलते थे।

PunjabKesari

मंत्री सिलावट ने कहा कि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले में जवाब मांगा तो उन्हें कहा गया कि आप सड़कों पर आ सकते हैं। देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के लोगों के विकास के लिए पूरी सरकार को ही सड़क पर उतार कर रख दिया। राज्य में आदिवासियों को विकास की आवश्यकता है बीजेपी इन्हें विकास के पथ पर आगे लेकर जाएगी। 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!