कोरोना रिटर्न! इंदौर में एक दिन में 263 मरीज अब भारी पड़ेगी लापरवाही

Edited By meena, Updated: 14 Mar, 2021 04:13 PM

263 patients a day in indore

इंदौर में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को साल का पहला मौका था जब नए संक्रमितों की संख्या ढाई सौ से ज्यादा रही। शनिवार को सामने आए आंकड़ों में 263 नए मरीज मिले। बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर अस्पतालों में पलंग(बेड) की संख्या...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को साल का पहला मौका था जब नए संक्रमितों की संख्या ढाई सौ से ज्यादा रही। शनिवार को सामने आए आंकड़ों में 263 नए मरीज मिले। बढ़ते मरीजों की संख्या के मद्देनजर अस्पतालों में पलंग(बेड) की संख्या भी बढ़ाई गई हैं।

PunjabKesari

शहर में रोजाना बढ़ रही मरीजों की संख्या जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रही है। बार-बार अपील के बावजूद बाजार से भीड़ कम नहीं हो रही। न शारीरिक दूरी के नियम का पालन हो रहा है न लोग मास्क पहन रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि ऐसे ही चलता रहा तो जल्दी ही शहर में कोरोना रफ्तार पकड़ेगा और मिलने वाले मरीजों की संख्या 300 भी पार हो जाएगी।

PunjabKesari

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक बार मोहल्लों में सर्वे शुरू किया जा सकता है। इसकी तैयारी चल रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे बहुत ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। घर से बाहर मास्क अनिवार्य रूप से पहनें। नगर निगम ने भी मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। मास्क नहीं पहनने वालों पर फिलहाल 50 से 100 रुपये अर्थदंड लगाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!