30 हजार का इनामी बदमाश शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 30 Dec, 2019 02:06 PM

30 thousand prize crook arrested in short encounter

ग्वालियर पुलिस ने 30 हजार के इनामी अपराधी जमाल उर्फ करूआ को शॉर्ट एंकाउन्टर में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की गोली लगने से घायल आरोपी को ट्रामा सेंटर में इलाज के भर्ती कराया गया है। आरोपी मुरैना जिले के...

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर पुलिस ने 30 हजार के इनामी अपराधी जमाल उर्फ करूआ को शॉर्ट एंकाउन्टर में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की गोली लगने से घायल आरोपी को ट्रामा सेंटर में इलाज के भर्ती कराया गया है। आरोपी मुरैना जिले के जौरा का रहने वाला है और बहुत शातिर है उसके खिलाफ ग्वालियर और मुरैना के थानों में 11 मामले दर्ज हैं।

PunjabKesari

हत्या कर लूट को दिया था अंजाम
आरोपी ने 13 सितंबर को अपने साथी भूरा के साथ मिलकर बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर इलाके में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग चुग्गो बाई की हत्या कर पैर काटकर चांदी के कड़े लूटने की घटना को अंजाम दिया था। बुजुर्ग महिला की हत्या में करूआ वांटेड रहा है। पुलिस ने उस पर 30 हजार का इनाम भी रखा था।

PunjabKesari

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के अनुसार बीती रात मुरैना की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार युवक को चेकिंग पॉइंट पर रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। गोली चलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और कंट्रोल रूम से पॉइंट चल गया। युवक बदनपुरा की तरफ से साडा बायपास की ओर भागा। यहां पर डीएसपी क्राइम ब्रांच रत्नेश तोमर और पुलिस की टीम सर्चिंग कर रही थी। सूचना पाकर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की तो उसने पुलिस को ललकारा और फायर किया। जवाब में पुलिस ने भी कई गोलियां चलाई जिसमें से एक गोली उसके पैर में लगी और वो बाइक सहित गिर गया। पुलिस ने बिना देरी किए बदमाश को दबोच लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!