Edited By Desh Raj, Updated: 13 Jun, 2026 08:45 PM

मध्यप्रदेश के सतना से एक दिल को दहलाने वाला संगीन मामला सामने आया है। यहा पर एक भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है जिससे सनसनी मच गई।
(सतना): मध्यप्रदेश के सतना से एक दिल को दहलाने वाला संगीन मामला सामने आया है। यहा पर एक भाजपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला हुआ है जिससे सनसनी मच गई। भाजपा नेता के बेटे पर घर में घुसकर जानलेवा हमले की जानकारी है। इस वारदात के बाद हड़कंप मचा है।
जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त रात को युवक घर पर अकेला था और घर का दरवाजा खोलकर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया और वारदात के बाद फरार हो गए। दरअसल रात को गर्मी अघिक होने के चलते युवक घर का दरवाजा खोलकर सो गया था। इसके बाद घायल युवक रातभर तड़पता रहा और खून से लथपथ हालत में घायल पड़ा रहा । किसी को कोई पता नही लगा लेकिन सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने खतरनाक नजारा देखा। घायल अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल में दाखिल कराया।
भाजपा नेता व पूर्व पार्षद केएल यादव के बेटे विशाल यादव पर हमला
जानकारी के मुताबिक बिरला कॉलोनी में रहने वाले भाजपा नेता व पूर्व पार्षद केएल यादव के बेटे विशाल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। केएल यादव अपनी पत्नी के साथ कहीं बाहर गए थे और बेटा विशाल घर पर अकेला ही था। रात को गर्मी बहुत थी तो वो घर का दरवाजा खोलकर सो गया। घायल का कहना है कि रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच कुछ युवक घर में घुस गए और हमला कर दिया। घायल अवस्था में हा विशाल रातभर खून से लथपथ होकर तड़पता रहा।
सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोगों ने उसे देखा तो मामले का पता चला। लिहाजा विशाल ने कुछ युवकों के नाम बताए हैं लेकिन अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।