फूड फैक्ट्री की आड़ में नकली दवाइयां बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़

Edited By Jagdev Singh, Updated: 05 Nov, 2019 12:39 PM

a factory busted for making fake medicines under guise of food factory

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रशासन ने फूड फैक्ट्री की आड़ में नकली दवाइयां बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसी दौरान प्रशासन ने छापामारी की कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धों से...

भिंड (योगेन्द्र सिंह): मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रशासन ने फूड फैक्ट्री की आड़ में नकली दवाइयां बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इसी दौरान प्रशासन ने छापामारी की कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धों से संबंधित सीरप की शीशियां और पैकेट जब्त किए हैं जो अवैध रूप से इस फैक्ट्री में बनाए जा रहे थे। वहीं प्रशासन इस मामले में फैक्ट्री संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की बात कर रहा है।

PunjabKesari

मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में मेंदोला नाम से एक फैक्ट्री संचालित है जिसका संचालन प्रदीप पाठक नामक व्यक्ति करता है। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री के संचालन के लिए फूड विभाग से लाइसेंस लिया गया था जो काफी पहले एक्सपायर हो चुका है। इस फैक्ट्री में खाने पीने से संबंधित माल ही तैयार होना था, लेकिन प्रशासन को सूचना मिल रही थी की फूड लाइसेंस की आड़ में मेंदोला नामक इस फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली दवाइयों का गोरखधंधा किया जा रहा है। जिसके बाद सोमवार को कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने खाद्य विभाग की टीम के साथ मिलकर फैक्ट्री में छापामारी की कार्रवाई की।

PunjabKesari

इस दौरान बड़ी संख्या में सीरप जब्त किया गया। जिसमें पैक्ड बोतल एवं पैकेजिंग के लिए तैयार माल भी जब्त किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जो सीरप जब्त किया गया है वह बच्चों, महिलाओं एवं वृद्धों को दिया जाता था। ऐसे में प्रशासन ने इसको गंभीरता से लेते हुए सभी सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया है। प्रशासन का कहना है कि पूछताछ में फैक्ट्री संचालक ने बताया कि जो सीरप वह तैयार कर रहे थे। उसकी कीमत महज 15 से 17 रुपए है, जबकि बाजार में यह 120 से 140 रुपए के बीच बेचा जाता है। वहीं प्रशासन ने मामले की पूरी जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!