सड़क क्रॉस कर रहे युवक का दर्दनाक एक्सीडेंट...फावड़े से खरोंचकर निकालना पड़े मांस के लोथड़े

Edited By meena, Updated: 15 Nov, 2024 06:40 PM

a young man crossing the road met with a tragic accident

गुना जिले के म्याना कस्बे में सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना इतनी हृदय विदारक थी कि...

गुना (मिस्बाह नूर) : गुना जिले के म्याना कस्बे में सड़क पार कर रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। दुर्घटना इतनी हृदय विदारक थी कि युवक के शव के परखच्चे उड़ गए और शरीर का मांस निकलकर सड़क में चिपक गया। जिन्हें बमुश्किल फावड़े से खरोंचकर निकाला गया।

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा म्याना कस्बे के बीचों बताया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतिक का नाम भूरा कुशवाह निवासी है। जो किसी काम से सड़क के एक किनारे से दूसरी ओर जा रहा था। तभी कोई वाहन आया और उसे कुचलकर निकल गया। एनएचएआई के अधिकारियों को दुर्घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और शव को एकत्रित करने की मशक्कत शुरु की। एक मानव शरीर के इतनी टुकड़े देखकर स्थाई लोग भी सहम गए। सड़क पर जगह-जगह मांस के लोथड़े नजर आ रहे थे, जिन्हें फावड़े से खरोंचा जा रहा था। शरीर के सभी अंगों को एकत्रित किया गया और पोस्टमार्टम के लिए म्याना स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाहन की तलाश कर रही है, ताकि दोषी चालक को सजा दिलाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!