भोपाल में गूंजा आलमी तबलीगी इज्तिमा, 5 लाख से ज़्यादा जमाती जुटे, सादगी में होंगे सैकड़ों निकाह

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Nov, 2025 05:46 PM

aalami tablighi ijtema resonated in bhopal more than 5 lakh people gathered

दुनियाभर में अपनी खास पहचान रखने वाला आलमी तबलीगी इज्तिमा शुक्रवार सुबह से भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित इज्तिमागाह में शुरू हो गया है।

भोपाल। (इजहार खान): दुनियाभर में अपनी खास पहचान रखने वाला आलमी तबलीगी इज्तिमा शुक्रवार सुबह से भोपाल के ईंटखेड़ी स्थित इज्तिमागाह में शुरू हो गया है। चार दिन चलने वाला यह मजहबी समागम सोमवार को होने वाली दुआ-ए-खास के साथ संपन्न होगा। इन चार दिनों में दिल्ली मरकज समेत देश-विदेश से आए उलेमा तकरीरें करेंगे। इज्तिमा के दौरान सादगी के साथ सैकड़ों निकाह भी होंगे। समापन के बाद विभिन्न देशों और राज्यों से आई जमातें तअलीमी और तबलीगी सफर पर रवाना होंगी।

पहुंचने लगीं जमातें, सुबह से शुरू हुआ तकरीर का दौर

गुरुवार से ही देश के अलग-अलग हिस्सों से जमातों का पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। शुक्रवार सुबह फजिर की नमाज के बाद तकरीरों और बयानों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

रियायती दरों पर जरूरी सामान और भोजन

इज्तिमागाह पर केवल जरूरत की चीजों की दुकानें लगाई गई हैं। सभी वस्तुएं रियायती दरों पर उपलब्ध हैं 
    •    पानी की बोतल: ₹6
    •    चाय: ₹5
    •    वेज खाना: ₹50
    •    नॉनवेज खाना: ₹70
    •    नाश्ता: ₹35

इज्तिमागाह में तम्बाकू उत्पादों पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। इसके चलते ऐसी किसी भी वस्तु की दुकान की अनुमति नहीं दी गई है।

PunjabKesari5 लाख लोगों के ठहरने की व्यवस्था

इस बार इज्तिमा में पिछले वर्षों की तुलना में ज्यादा जमातें आने की उम्मीद है। इसके लिए करीब 125 पंडाल लगाए गए हैं, जिनमें 5 लाख से अधिक लोगों के ठहरने का इंतज़ाम किया गया है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पंडाल लगाने की व्यवस्था भी तैयार रखी गई है।

80 फूड जोन और 70 पार्किंग ज़ोन

जमातियों के खानपान के लिए 80 फूड जोन बनाए गए हैं। वहीं वाहनों की व्यवस्था के लिए 70 पार्किंग जोन बनाए गए हैं। लगभग 250 एकड़ क्षेत्र में बने इन पार्किंग स्थलों पर दोपहिया, चारपहिया और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है 

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

इज्तिमा के इंतज़ाम में स्थानीय हिंदू समाज का भी बड़ा योगदान है। पानी की व्यवस्था के लिए लगाए गए 52 ट्यूबवेलों में से करीब दर्जनभर ट्यूबवेल हिंदू समुदाय के किसानों के हैं। इसके अलावा, सरकारी विभागों में तैनात कई सनातन धर्म के अधिकारी-कर्मचारी भी इस आयोजन में सहयोग कर रहे हैं

ये हैं मुख्य इंतज़ाम

    •    450 से अधिक निकाह पहले दिन होंगे

    •    20 किमी लंबी पाइपलाइन, 52 ट्यूबवेल, 22,500 टोटियां

    •    गर्म पानी के लिए 2000 लीटर की 8 टंकियां

    •    डबल वॉलेंटियर फोर्स, हर पंडाल में डस्टबिन

    •    सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से गंधमुक्त वातावरण

    •    यातायात व्यवस्था में पुलिस और वॉलेंटियर की संयुक्त निगरानी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!