मध्यप्रदेश के अग्निवीर का अचानक हुआ निधन, पूरे गांव में शोक की लहर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Apr, 2026 08:47 AM

agniveer of madhya pradesh dies

धारः मध्यप्रदेश में धार जिले के ग्राम जामला निवासी अग्निवीर सैनिक संदीप जमरा का आकस्मिक निधन हो गया। वे लेह-लद्दाख सीमा पर तैनात थे और अवकाश मिलने पर घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें...

धारः मध्यप्रदेश में धार जिले के ग्राम जामला निवासी अग्निवीर सैनिक संदीप जमरा का आकस्मिक निधन हो गया। वे लेह-लद्दाख सीमा पर तैनात थे और अवकाश मिलने पर घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी दिल्ली में ही मृत्यु हो गई। बताया गया कि वे वर्ष 2024 में अग्निवीर के रूप में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे।

परिजनों के अनुसार उनका पार्थिव शरीर आज यानी मंगलवार को पैतृक गांव जामला पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में सेना के जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सम्मानपूर्वक सलामी दी। संदीप के परिवार में माता, एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन हैं, जबकि उनकी तीन बहनों का विवाह हो चुका है। पिता स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली नहीं जा सके। उनके असामयिक निधन से गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके देशसेवा के जज्बे को याद किया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
संदीप के माता-पिता उसके घर लौटने की खबर से बेहद खुश थे। लेकिन, अचानक बेटे के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया कि संदीप का बचपन से ही एकमात्र सपना भारतीय सेना में जाकर देश की रक्षा करना था। उनकी अचानक मौते की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!