फिर हुआ किन्नरों के गुटों में विवाद: सपना हाजी केस के गवाही नहीं देने को लेकर ट्रांसजेंडर को धमकाया

Edited By meena, Updated: 13 Feb, 2026 09:07 PM

another dispute between transgender groups

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के इंदौर में किन्नरों के गुटों में विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों सपना हाजी और राजा हाशमी के खिलाफ नंदलाल पूरा के गुट ने...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी के इंदौर में किन्नरों के गुटों में विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों सपना हाजी और राजा हाशमी के खिलाफ नंदलाल पूरा के गुट ने धर्मांतरण मारपीट वो विभिन्न धाराओं के तहत मुक़दमा दर्ज कराया था। इस मामले में गवाह को धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज किया है।

PunjabKesari

पूरा मामला इंदौर का है। जहां पिछले दिनों पंढ़रीनाथ क्षेत्रों में नंदलाल पूरा के रहने वाले किन्नर समूह के कुछ किन्नरों ने सपना हाजी राजा हाशमी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि धर्मांतरण शोषण और ब्लैकमेलिंग कर काफ़ी परेशान कर रहे हैं जिस पर से पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर सभी को गिरफ़्तार किया। वहीं इसी बीच शिमला कुंवर द्वारा लसूड़िया क्षेत्र में किसी काम से ज़्यादा हुआ तो तभी सपना हाजी गुट के सोना और राहुल द्वारा ट्रांसजेंडर शिमला कुंवर को सपना हाजी वाले मामले में गवाही न देने को जान से मारने की धमकी दी और धमकाया। इस मामले में पुलिस ने धमकाने वाले दोनों व्यक्तियों के ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज किया। इस मामले में एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि ट्रांसजेंडर की शिकायत पर लसूड़िया पुलिस ने सोना और राहुल के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया है। वहीं पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!