अधिवक्ता पर हमला करने वाला ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Edited By meena, Updated: 07 Mar, 2022 02:51 PM

auto driver arrested for attacking advocate

अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाला बदमाश ऑटो चालक पुलिस खजराना की गिरफ्त में आ ही गया। थाना प्रभारी के अनुसार काफी मेहनत के बाद खजराना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसका जुलूस भी निकाला गया।

इंदौर(सचिन बहरानी): अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने वाला बदमाश ऑटो चालक पुलिस खजराना की गिरफ्त में आ ही गया। थाना प्रभारी के अनुसार काफी मेहनत के बाद खजराना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को सबक सिखाने के लिए उसका जुलूस भी निकाला गया।

PunjabKesari

थाना खजराना क्षेत्र में बीते शुक्रवार दोपहर साइकिलिंग कर रहे अधिवक्ता पर एक ऑटो चालक ने टक्कर लगने की  मामूली बात पर अधिवक्ता से विवाद किया और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था जिसके चलते अधिवक्ता साजिद अली को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी जिससे बदमाश की पहचान आसानी से हो सके पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। वही रविवार शाम पुलिस ने बदमाश को सुजालपुर से गिरफ्तार कर लिया और बदमाश का उसी इलाके में जुलूस निकाला जहां बदमाश ने खौफ का परचम लहराया था।

PunjabKesari

इंदौर पुलिस इन दिनों शहर में होने वाली घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही कर करते हुए आरोपियों को गिरफ्त में ले रही है और इसी का नतीजा है कि खजराना में हुई चाकूबाजी के आरोपी को पुलिस ने ना सिर्फ पकड़ा बल्कि इलाके से उसका खोफ खत्म करने के मकसद से का जुलूस भी निकाला।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!