बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने चलाई गोली! किसान को सटाकर लगी, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 Jul, 2026 05:06 PM

bageshwar baba dhirendra shastri s younger brother fired a shot the bullet hit

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम पर किसान को गोली मारने का आरोप लगा है। घटना में गंभीर घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम पर किसान को गोली मारने का आरोप लगा है। घटना में गंभीर घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। किसान का आरोप है कि उसकी जमीन छीनी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा का है। जहां मंगलवार को एक किसान गोली लगने से घायल हुआ है। किसान मोतीलाल कुशवाहा का आरोप है कि बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी है। बताया कि उन पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। किसान का दावा है कि जमीन देने से इनकार किया तो उन पर गोली चलाई गई। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुआ है।

आनन-फानन में गंभीर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वहीं, शालिग्राम गर्ग या बागेश्वर धाम की ओर से मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!