MP में चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार, बड़ा हादसा टला

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Jul, 2026 01:23 PM

bus engulfed in flames on indore dewas highway

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंदौर-देवास एबी रोड पर शिप्रा थाना के सामने चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई।

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। इंदौर-देवास एबी रोड पर शिप्रा थाना के सामने चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस से अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक और परिचालक की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही शिप्रा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक बस का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!