मौलाना के जुल्म होगा तो जिहाद होगा बयान पर आगबबूला बजरंग दल, रोशनपुरा में पुतला दहन

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Nov, 2025 04:46 PM

bajrang dal furious over maulana s statement

मौलाना मदनी ने शनिवार को भोपाल में कहा था - जब तक जुल्म होगा, जिहाद भी होगा

भोपाल। (इजहार खान): राजधानी भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के बयान को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मौलाना मदनी ने शनिवार को भोपाल में कहा था - जब तक जुल्म होगा, जिहाद भी होगा।” उनके इस बयान के बाद रविवार को रोशनपुरा चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।

विरोध के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौलाना मदनी के पुतले को जूते-चप्पलों की माला पहनाई, जूतों से मारा और बाद में पुतले को आग के हवाले कर दिया। विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने इस बयान को भड़काऊ बताया और मौलाना मदनी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

PunjabKesariप्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा। रोशनपुरा चौराहे पर हजारों की संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!