वरमाला हुई, 6 फेरे हुए, सातवें फेरे से पहले दहेज की बाइक लेकर दूल्हा मंडप छोड़कर फरार

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 24 Apr, 2019 04:51 PM

before the seventh round take dowry bike and leave the groom s pavilion

जिले के गोरमी कस्बे में शादी के मंडप से फेरे लेते समय ही छठे फेरे में दूल्हे के भाग जाने का मामला सामने आया है। दूल्हे के फरार होने के बाद लड़की के परिजन रात को ही थाने पहुंचे औ

भिंड: जिले के गोरमी कस्बे में शादी के मंडप से फेरे लेते समय ही छठे फेरे में दूल्हे के भाग जाने का मामला सामने आया है। दूल्हे के फरार होने के बाद लड़की के परिजन रात को ही थाने पहुंचे और आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद सारे गांव में यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। दूल्हे के इस तरह मंडप छोड़ कर जाने का कारण न तो दुल्हा पक्ष और न ही दुल्हन वालों को पता चला है।

PunjabKesari
 

दरअसल, गोरमी कस्बे के सुखराम कुशवाह की बेटी की शादी 22 अप्रैल को तय हुई थी। जिसमें मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र स्थित गुलाबपुरा गांव से प्रमोद कुशवाहा बारात लेकर पहुंचा था। लड़की वालों ने लड़के वालों का जमकर स्वागत किया। जिसके बाद धूमधाम से बैंड बाजे के साथ बारात निकली, वरमाला कार्यक्रम भी हुआ जिसमें दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर शादी की रस्में शुरू हो गई। लेकिन फेरे लेते समय ही छह फेरों के बाद बहाना बनाकर दूल्हा मंडप से निकल गया।  घर के बाहर उसने शादी में मिली बाइक की चाबी रिश्तेदार से ली और उस पर बैठकर जनवासे तक जाने की बात कहकर वहां से चला गया।


PunjabKesari

जब काफी देर बाद वापस नहीं आया तो लोगों में खलबली मच गई। वधू पक्ष के साथ ही वर पक्ष ने भी दूल्हे को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद वधू पक्ष के लोगों ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। दूल्हे के भागने की खबर सुनते ही सारे बाराती वहां से खिसक लिए और लड़की हाथों में मेहंदी लगाए विदा होने की राह देखती रह गई। आखिर दूल्हा मंडप से क्यों भागा इस बात की जानकारी तो दूल्हे के मिलने के बाद ही पता लग सकती है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!