बैतूल में सनसनीखेज मामला, बंदूक की नोक पर रिटायर कोल कर्मी के घर 8 लाख की डकैती, बीपी की मशीन तक ले गए

Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2024 11:51 AM

betul rs 8 lakhs robbed at gunpoint in the house of a retired coal worker

बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र में रिटायर कोल कर्मी के घर 8 से 10 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया...

बैतूल (विनोद पातरिया) : बैतूल जिले के सारनी थाना क्षेत्र में रिटायर कोल कर्मी के घर 8 से 10 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बंदूक की नोक पर बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर गहने उतरवाए।  करीब 8 लाख रुपए के गहने और नगदी के गए। यहां तक कि बदमाश बीपी की मशीन तक ले गए। वही सभी बदमाश 25 से 30 साल की उम्र के थे। वहीं सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सारनी एसडीओपी रोशन कुमार जैन ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार सारनी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा क्षेत्र में अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश 10-12 बदमाशों ने रिटायर कोल कर्मी कुंवरलाल बुआड़े के आवास पर धावा बोलकर बंदूक और धारदार हथियार के दम पर डकैती की। डकैतों ने रिटायर कोल कर्मी की पत्नी केसर बुआडे के साथ मारपीट कर शरीर से गहने उतरवाए। अलमारी की चाबी मांगी। नहीं देने पर मारपीट की। इसके बाद बंदूक और धारदार हथियार अड़ाकर मंगलसूत्र समेत गहने उतरवाए। फरियादी ने बताया सभी डकैतों के मुंह पर कपड़ा बंधा था। कोई सामने तो कोई पीछे खड़ा था। सभी के हाथ में कोई न कोई हथियार था। हम सभी परिवार के सदस्यों को एक जगह बैठकर पैसों से भरा बैग और गहने लेकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद एसडी लओपी रोशन कुमार जैन, सारनी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बैतूल, चोपना, सारनी की 6 अलग अलग पुलिस टीम लगाकर कई संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दी और कई बदमाशों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। डकैतों द्वारा ले गए गहने और नकदी करीब 8 से 10 लाख रुपए हैं।

PunjabKesari

डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट कर रहे जांच

डकैतों तक पहुंचने पुलिस ने तीन थानों का बल लगा रखा है। इसके साथ ही डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद भी ली गई है। डॉग की मदद से पुलिस को कई अहम सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर  कानून के हाथ डकैतों तक आसानी से पहुंच सकेंगे। डॉग ने घटना स्थल से करीब दो किलोमीटर दूर बिछुआ रोड, सीएमपीडीआई कालोनी, प्राइमरी, मिडिल स्कूल तक निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक डॉग की मदद से पुलिस ने कई स्थानों से सबूत जुटाए। डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से पुलिस के हाथ जितने सबूत लगे है। उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे डकैत पाथाखेड़ा, शोभापुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के ही है। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। बताया जा रहा है की गणेश चौक क्षेत्र में दो दिन पहले भी भीमराव चौधरी की दुकान में चोरी की वारदात हुई है।

इनका कहना

रोशन कुमार जैन, एसडीओपी सारनी ने बताया कि रिटायर कोलकर्मी के आवास पर डकैती हुई है। घटना के बाद से तीन थानों की 6 टीम दबिश दे रही है। बीएनएस 310/2 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!