ED दफ्तर पहुंचे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, कहा- होली है ED वालों के साथ भी होली खेलेंगे

Edited By meena, Updated: 07 Mar, 2023 02:53 PM

bhilai mla devendra yadav reached ed office

छत्तीसगढ़ में पिछले 2 हफ्तों से छापेमारी के बाद अब कांग्रेस नेताओं को ईडी ने समन जारी कर रायपुर के दफ्तर में बुलाया है

रायपुर (सत्येंद्र शर्मा): छत्तीसगढ़ में पिछले 2 हफ्तों से छापेमारी के बाद अब कांग्रेस नेताओं को ईडी ने समन जारी कर रायपुर के दफ्तर में बुलाया है। आज सुबह साढ़े दस बजे के करीब भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगड़ विधायक चंद्रदेव राय ईडी दफ्तर पहुंचे। इधर विधायक देवेंद्र यादव के साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी ईडी दफतर पहुंचे।

PunjabKesari

विधायक व संसदीय सचिव देवेंद्र यादव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कल बजट पेश हुआ। इस पर जो प्रतिक्रिया आ रही है। उसके अनुसार पूरा प्रदेश छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी के लोगों के पास मुद्दा है, न पब्लिक है और ना पब्लिक के पास जाने के लिए कोई कंटेंट है। अब उनके पास कोई मुद्दा नहीं है तो क्या करेंगे। ED के माध्यम से हमें बुला लिया है। हम सभी यहां ईडी वालों के साथ होली खेलेंगे। मैंने सभी लोगों से कह दिया है कोई नारे नहीं लगाएंगे। हम सच है और हम जीतेंगे।

PunjabKesari

मुझे ईडी वालों के ऊपर दया आती है। मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के लोग उनका दुरुपयोग कर रहे है। ईडी, आईटी और सेंट्रल एजेंसियों का पब्लिक में अच्छा सम्मान था लेकिन मोदी सरकार ने उनके इमेज को बर्बाद कर दिया है। ये सभी पॉलिटिकल एजेंडा के लिए ऐसा कर रहे है। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता है, हम डरने वाले नहीं हैं। BJP को डरने की जरूरत है क्योंकि वह इस बार धूल जाने वाली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!